शक, तलाक और कोर्ट केस; 14 माह में बिखर गया परिवार, रिश्तेदार और प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दास्तां

ममता अपनी 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ पादरी बाजार के किराए के मकान में रहती थीं। वह बैंक रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर बेटी के भविष्य के लिए संघर्ष कर रही थीं। पड़ोसियों का कहना है कि ममता हंसमुख और जिम्मेदार महिला थीं लेकिन घर की लड़ाई और कोर्ट केस ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया था।शक, तलाक और कोर्ट केस। इन तीनों वजहों ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाही की ओर धकेल दिया। बुधवार शाम शाहपुर थाना क्षेत्र में ममता चौहान (35) की हत्या के बाद परिजन, रिश्तेदार और प्रत्यक्षदर्शियों ने जो दास्तां सुनाई, उसका लब्बोलुआब तो यही है।14 महीने पहले शक में शुरू हुए पारिवारिक कलह फिर तलाक के विवाद ने आखिरकार ममता की जान ले ली।

पति विश्वकर्मा पत्नी ममता की हत्या के बाद अब सलाखों के पीछे है। इस पूरे विवाद की शिकार एक 13 वर्षीय बच्ची है जिसके सिर से माता-पिता का साया छीन चुका है।ममता अपनी 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ पादरी बाजार के किराए के मकान में रहती थीं। वह बैंक रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर बेटी के भविष्य के लिए संघर्ष कर रही थीं।

पड़ोसियों का कहना है कि ममता हंसमुख और जिम्मेदार महिला थीं लेकिन घर की लड़ाई और कोर्ट केस ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया था। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि करीब 14 महीने पहले परिवार का विवाद इतना बढ़ गया था कि गुलरिहा थाने में पंचायत करनी पड़ी थी।इसके बाद ममता अपने ससुराल से सारा सामान लेकर पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा में किराए के मकान में रहने लगीं। छह महीने पहले उन्होंने फैमिली कोर्ट में बेटी के पालन-पोषण और खर्चे का दावा किया। रिश्तेदारों के मुताबिक, कोर्ट केस के दौरान विश्वकर्मा ममता के पास गया था लेकिन ममता ने सुरक्षा के लिए किसी युवक की मदद से विश्वकर्मा की पिटाई करा दी थी। इसके बाद अपना क्वार्टर बदलकर गीता वाटिका में रहना शुरू किया। बावजूद इसके, विश्वकर्मा लगातार उसके पीछे पड़ा रहा। उसकी जानकारी लेने लगा था।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- स्टूडियो के बाहर आरोपी कर रहा था इंतजार

वारदात के वक्त प्रत्यक्षदर्शियों अशरफ और लकी ने बताया कि विश्वकर्मा स्टूडियो के सामने बाइक पर बैठकर पत्नी का इंतजार कर रहा था। जब ममता बाहर निकलीं तो दोनों के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई। इस बीच गुस्से में आकर विश्वकर्मा ने पिस्टल निकालकर ममता पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली उनके सीने में लगी और दूसरी हाथ में लगी।

मां को खोने के बाद अकेली पड़ गई मासूम

ममता की बेटी मुक्ति ने अपनी मां को खो दिया और पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई में अकेली पड़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि ममता हमेशा अपने परिवार और बेटी के भविष्य के लिए लड़ती रहीं लेकिन तलाक और रुपयों के विवाद ने उनके जीवन को भयावह मोड़ पर ला दिया। पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है। यह घटना याद दिलाती है कि पारिवारिक कलह, शक, तलाक और रुपयों के झगड़े कैसे किसी की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सकते हैं।

लुधियाना से आ रहे मायके वाले

ममता की 13 वर्षीय बेटी मुक्ति इस खौफनाक दृश्य की सीधी गवाह रही। उसने पुलिस को तहरीर दी कि पिता ने उसकी मां को मार डाला। पड़ोसियों का कहना है कि बेटी अब पूरी तरह टूट चुकी है और मां की यादें उसे हर पल सताती हैं। मृतका के मायके वाले लुधियाना से शहर आ रहे हैं। उनके आने के बाद वह अपने मामा के साथ लुधियाना चली जाएगी।

चार भाइयों में सबसे छोटा है हत्यारोपी

आरोपी विश्वकर्मा चार भाइयों धर्मेंद्र चौहान, राजेश चौहान और बबलू के बाद सबसे छोटा है। तीनों भाई अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। जबकि विश्वकर्मा अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ घर पर रहता था। उसके पिता रेलवे कारखाने से लगभग 12 साल पहले रिटायर हुए थे। बुजुर्ग पिता ने बताया कि कुछ माह पहले विश्वकर्मा चौहान ने अपने हिस्से की जमीन पिता से रजिस्ट्री कराने के बाद करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी। ममता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह रुपये की मांग करने लगी थीं। इसके बाद से विवाद और बढ़ गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000