मानवता शर्मसार! गाजियाबाद में कस्टमर्स को पिला रहा था ‘पेशाब’ वाला जूस! लोगों ने जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर पर खुशी जूस कॉर्नर के नाम से एक दुकान है। दुकान पर लोगों ने आरोप लगाया है कि वो लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके दुकान से एक प्लास्टिक की कैन को को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कैन में पैशाब भरा हुआ है । पुलिस ने जांच के लिए कैन को लैब भेज दिया है।

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बने खुशी जूस कॉर्नर के मालिक आमिर खान अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था।  जूस में पेशाब मिलाने की खबर जैसे ही लोगों को मिली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  स्थानीय लोगों ने जूस में मूत्र मिलाकर पिलाने की जानकारी पुलिस को दी।  जैसे ही पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली तो पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस को आरोपी की दुकाने से एक प्लास्टिक की केन में भरे 1 लीटर पेशाब भी मिला है।

लोगों ने गुस्से में दुकानदार की कर दी पिटाई

जूस में पेशाब (मानव मूत्र) मिलाकर बेचने की इस घटना के बाद लोगों मे काफी रोष और आक्रोश है।  गुस्साए स्थानीय निवासियों ने जूस की दुकान लगाने वाले दुकानदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  घटना के दौरान इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वायरल हो रहे वीडियो पर लोग इस दुकानदार की हरकत पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पुलिस ने बरामद किया एक बोतल पेशाब

लोनी बॉर्डर के एसीपी भास्कर वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जूस में पेशाब मिलाने की शिकायत मिली थी।  शिकायत मिलने पर पुलिस लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित खुशी जूस कॉर्नर की दुकान पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।  जांच के दौरान पुलिस ने जूस की दुकान से एक बड़ी बोतल बरामद की है।  जिसमें कथित तौर पर पेशाब भरा हुआ मिला है। केन में मिले पेशाब को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।  पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000