शामली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान AK-47 राइफल के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार

बदमाश अनिल उर्फ पिंटू जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव हड़ोली माजरा का रहने वाला है जो कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी मर्डर केस में जेल भी जा चुका है…

उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। बता दें पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और शॉर्प शूटर संजीव जीवा गैंग के एक बदमाश को खुफिया इनपुट्स के बाद गिरफ्तार कर लिया है। संजीव जीवा गैंग के बदमाश के पास से AK-47 और 1300 कारतूस बरामद किया गया है। बताते चले कि गैंग का एक मेंबर मेरठ के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डीन की हत्या में शामिल था। पुलिस AK-47 हथियार बरामदगी के मामले में विदेशी एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार विदेश से तो नहीं पहुंचा था ? दरअसल थाना भवन क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनिल उर्फ पिंटू गांव हडोली निवासी को AK-47 समेत गिरफ्तार किया गया है। जिसके दो साथी पुलिस की पकड़ से फरार होने में सफल हो गए। जिनकी पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की है, जिसमें उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू बताया है। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों बदमाश मुजफ्फरनगर से कादरगढ़ होते हरियाणा जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, कदरगढ़ चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी, विजय त्यागी ने पुलिसकर्मियों के साथ कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग से घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने एके-47 के साथ 1300 मैगजीन भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद बदमाश अनिल बंजी निवासी गांव सिसौली एके-47 खरीदवाने में शामिल रहा है। मेरठ में राजवीर सिंह डीन पर हमला करने में भी इन बदमाशों का संबंध रहा है। थाना भवन पर एसपी सुकीर्ति माधव व अन्य पुलिस जांच एजेंसी पहुंची है। पुलिस व जांच एजेंसी गिरफ्तार बदमाश से जानकारी जुटा रही है।

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के डबल लॉक से गायब हुई थी, कई वर्ष पहले एक AK-47 रायफल, मुकदमा लिखा गया और आर्मोर को भेजा गया था, जेल, परन्तु नहीं मिली सकी थी, AK-47…

शामली जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग दौरान बदमाश अनिल उर्फ पिंटू गांव हडोली निवासी को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है, इस दौरान उसके दो साथी बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की है, जिसमें उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू, गांव हडोली शहाबुद्दीन पुर, थाना भोरा कला, जनपद शामली बताया है। पकड़ा गया आरोपित संजीव गैंग का सदस्य हैं। कार में सवार तीनों बदमाश मुजफ्फरनगर से कादरगढ़ होते हरियाणा जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, कदरगढ़ चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी, विजय त्यागी ने पुलिस कर्मियों के साथ कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग से घेराबंदी की। घेराबंदी दौरान अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने एके-47 राइफल,1300 मैगजीन बरामद की है।

बाद में इस संबंध में एसपी सुकीर्ति माधव प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। पकड़ा गया आरोपित संजीव गैंग का सदस्य हैं। जो पूर्व में विक्की त्यागी हत्याकांड में भी जेल गया था। संजीव जीवा गैंग से पहले आरोपित धर्मेंद्र किरठल गैंग का सदस्य था, लेकिन धर्मेंद्र के करीबी नीरज बामडोली (बागपत) की हत्या के मामले में उनपर शक हुआ था। धर्मेंद्र किरठल ने पकड़े गए आरोपित अनिल उर्फ पिंटू, व जेल में बंद आरोपित अनिल बंजी पर शक किया था। बाद में यह दोनों संजीव जीवा की गैंग में शामिल हो गए थे। मेरठ में डीन पर हुए हमले में भी पकड़ी गई एके-47 राइफल का इस्तेमाल होना था, लेकिन अंतिम समय पर अन्य हथियार से गोली चलाई गई। आरोपित इन हथियारों को हरियाणा। आरोपित अपने दो साथियों के साथ एके-47 व बरामद कारतूसों को यूपी से बाहर किसी सुरक्षित ठिकाने पर लेकर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मेरठ जेल में बंद अनिल बंजी ने अनिल पिंटू को एके-47 उपलब्‍ध कराई। अनिल बंजी मेरठ में प्रोफेसर की हत्या में शामिल रहा है। पिंटू से एके-47 और 1300 कारतूस भी मिले हैं। दो बदमाश भाग निकले। ये सभी क्रेटा कार से मुजफ्फरनगर के कादरगढ़ होते हुए हरियाणा जा रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000