उत्तरप्रदेशगाजियाबाद बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना पहुंचीं भारत, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा विमान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 5, 2024 764 गाजियाबाद। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना भारत पहुंच गई हैं और यहां से लंदन रवाना होने वाली हैं। थोड़ी देर पहले उनका प्लेन गाजियाबाद के हिंंडन एयरबेस पर उतरा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद हैं।उधर, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने ऐलान किया कि सेना ने देश की कमान संभाल ली है। शेख हसीना भारत के रास्ते लंदन जा सकती हैं। कई राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। शेख हसीना वायुसेना के एक परिवहन विमान से हिंडन एयरबेस पहुंची हैं। इस विमान के कुछ देर भारत में रुकने की संभावना है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अगर शेख हसीना भारत से लंदन जाएंगी तो उसी विमान का इस्तेमाल करेंगी या किसी दूसरी फ्लाइट का सहारा लेंगी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो उनको जो विमान लेकर आया था वह भी अभी वहां मौजूद है। समाचार 764 Share