शिवपाल यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा जाये अथवा जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी का विधायक कहा जाए…

सपा विधायक शिवपाल यादव समेत भारत के कुछ नेता केन्द्रीय चुनाव आयोग को अपनी पाँव की जूती समझते हैं और उसे अपने ढंग से नचाना चाहते हैं…

लखनऊ। वास्तव में राजनीति में थेथरई और निघर्घटई की पराकाष्ठा सीखना हो तो वह समाजवादी पार्टी के लोगों से सीखा जा सकता है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दौर के बाद जब उनकी पहली बीबी के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने सपा की कमान संभाली तो सपा के बहुत से नेताओं का मोह भाग हुआ। कुछ तो उसी में रहकर कबड्डी खेला और कुछ बाहर रहकर कबड्डी खेल रहे हैं। उन्हीं नेताओं में से एक नेता अखिलेश यादव के सगे चाचा शिवपाल यादव हैं। वर्ष-2017 में जसवंतनगर से समाजवादी की पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक निर्वाचित होने वाले चाचा शिवपाल यादव अपने भतीजे से इतना नाराज हुए कि वह सपा में विधायक रहते हुए भारत निर्वाचन आयोग में एक रानीतिक दल का रजिस्ट्रेशन कराया और उसका नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) रखा। इतना ही नहीं शिवपाल यादव सपा विधायक रहते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन बैठे। जबकि नियम यह है कि कोई भी नागरिक भारत निर्वाचन आयोग में यदि किसी दल का रजिस्ट्रेशन कराता है तो वह किसी भी दल का प्राथमिक सदस्य भी नहीं हो सकता। शिवपाल यादव तो सपा से विधायक रहते हुए झूठा हलफनामा देकर रानीतिक दल का रजिस्ट्रेशन भी कराया और नियम विरुद्ध तरीके से वह उस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए। 

दूसरों को नसीहत देने के लिए हाथ उठाने से पहले चाचा शिवपाल यादव को अपने गिरेबां में झाकना चाहिए और एक अंगुली दूसरे की तरफ यदि दिखती है तो चार अंगुलियां अपनी तरफ ही करती हैं, इशारा…

लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा विधायक रहते हुए लोकसभा उम्मीदवार हो गए थे और अपनी जमानत भी जब्त करा लिए थे। विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव के सामने थोड़ा सा दाना डाला तो शिवपाल यादव उसे चुगने लगे और उसी का फायदा उठाकर अखिलेश यादव ने अपने सगे चाचा शिवपाल यादव को एक बार पुनः पोपट बनाने में कामयाब रहे। विधानसभा चुनाव परिणाम के फलस्वरूप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के भाजपा में चले जाने वाले बयान पर पलटवार किया है। इटावा में उन्होंने इसे गैर जिम्मेदाराना बयान बताया है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के 111 विधायक हैं। उनमें से एक वे भी हैं। यदि सपा उन्हें भाजपा में भेजना चाहती है तो निकाल क्यों नहीं देती। इटावा राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव की पत्नी शकुंतला देवी के निधन पर शोक जताने शिवपाल यादव आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000