पीएम मोदी की कैबिनेट में बढ़ा शिवराज सिंह चौहान का कद दो विभागों के बने मंत्री

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी कैबिनेट में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि विभाग के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद ही शिवराज सिंह चौहान को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें केन्द्र में बड़े विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

शिवराज सिंह चौहान से पहले मध्य प्रदेश के सीनियर नेता नरेन्द्र सिंह तोमर भी कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नरेन्द्र सिंह तोमर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कृषि मंत्री थी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पूर्वोत्तर भारत के विकास का विभाग भी सौंपा गया है। सिंधिया के पास पहले नागरिक उड्डयन विभाग था।

एमपी के किस मंत्री को कौन का विभाग…

मंत्री का नाम कौन से विभाग के मंत्री कैबिनेट/ राज्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान कृषि, ग्रामीण विकास कैबिनेट
वीरेन्द्र खटीक समाजिक न्याय मंत्री कैबिनेट
ज्योतिरादित्य सिंधिया दूर संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास कैबिनेट
सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके ट्राइबल अफेयर राज्यमंत्री

किसान सम्मान निधि की फाइल पीएम ने की साइन…

पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालने के लिए सोमवार को पीएमओ पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किया था। अब इस विभाग की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़े संकेत दे दिए थे।

सामाजिक न्याय मंत्री बने वीरेन्द्र सिंह…

टीकमगढ़ से सांसद वीरेन्द्र सिंह को एक बार फिर से सामाजिक न्याय विभाग का मंत्री बनाया गया है। वीरेन्द्र खटीक लगातार 8वीं बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000