उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा को बांदा पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद गैंग के सहयोगी और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा को बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के केस में फरार चल रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बाईपास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के मर्दननाका निवासी वहीद अहमद (45) पुत्र शहीद को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी वहीद ने पुलिस पर फायर किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। आरोपी मध्य प्रदेश सीमा में घुसने की फिराक में था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वहीद अहमद पर कई केस दर्ज हैं। हाल ही में छह मार्च को व्यापारी व कालवनगंज निवासी श्याम गुप्ता ने एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। एसपी के मुताबिक आरोपी वहीद अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल और पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर अरबाज का फूफा है। अतीक अहमद गैंग का सहयोगी रहा है। कुछ साल पूर्व बांदा जेल में बंद रहे गुड्डू मुस्लिम का भी सहयोग करता था। उससे जेल मिलने जाता था और सुविधाएं मुहैया कराता था। एसपी अभिनंदन का कहना है कि माफिया अतीक अहमद गैंग का सहयोग करने में जो भी जुड़े हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है। एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जो भी गैंग का सहयोगी है।

उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इनामी वहीद अहमद की गिरफ्तारी इसी क्रम में हुई है। मुठभेड़ में गिरफ्तार वहीद अहमद के एक साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस पर भी अतीक अहमद गैंग का सहयोग करने के आरोप थे। पुलिस व प्रशासन द्वारा घर पर बुल्डोजर भी चलाया गया था। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अलीगंज निवासी रफीकुस्समद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने का छठवां मामला है। इसके पूर्व भी कई शातिरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल चुकी है। इनमें बबेरू में हुई दोहरी हत्या के मुख्य आरोपी समेत कई डकैती, शातिर चोर भी शामिल रहे। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल वहीद छठवां इनामी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000