प्रेमिका के सिर में गोली मारकर दी जान… हथियार न चलाएं; पुलिस देती रही चेतावनी, युवक ने पहले किशोरी फिर खुद को मारी गोली

पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले जिया के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि वे हथियार न चलाएं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे। लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस को देखकर प्रेमी युवक ने पहले किशोरी के सिर में गोली मारी फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डिबाई के मोहल्ला सराय किशन में बृहस्पतिवार तड़के हुई। युवक हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव फकरेड़ा का निवासी था, जबकि किशोरी मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा की थी।

परिजनों की तहरीर पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 20 सितंबर को किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वह 19 सितंबर से घर से लापता हुई थी। जांच में सामने आया कि किशोरी को प्रिंस (25) अपने साथ ले गया है। प्रिंस की गांव तेजलहेड़ा में ननिहाल है। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सामने आया कि प्रिंस किशोरी को भगाकर डिबाई ले आया है। प्रिंस के फूफा प्रमोद ने उसे मोहल्ला सराय किशन चंद में ऊर्जा निगम के कर्मचारी नरेंद्र कुमार मकान की ऊपरी मंजिल पर 22 सितंबर को दो हजार रुपये एडवांस देकर किराये पर कमरा दिलाया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर पुलिस युवक के फूफा और ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के साथ डिबाई पहुंची। कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्रेमी युगल पुलिस को देखकर छतों के रास्ते भागने की कोशिश करने लगा। पड़ोसी लायक सिंह (पूर्व एडीओ ब्लॉक) के मकान की छत पर पहुंचे तो आगे जाने का रास्ता नहीं दिखा।

पुलिस देती रही चेतावनी हथियार न चलाएं

पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले जिया के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि वे हथियार न चलाएं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे। डिबाई पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

प्रिंस आपराधिक प्रवृत्ति का था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रिंस आपराधिक प्रवृत्ति का था। इसी वर्ष मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उस दौरान भी उससे तमंचा बरामद हुआ था। उसके परिजनों का भी कहना है कि वह बीते कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था। 

स्थानीय लोगों ने 112 पर दी थी चोरों के आने और फायरिंग की सूचना

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि क्षेत्र में चोर आ गए हैं जो फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद डिबाई की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से ही मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम मौजूद मिली। मुजफ्फरनगर पुलिस ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसी दौरान पुलिस को किसी ने बताया कि तीन घर छोड़कर लायक सिंह के मकान की छत पर उन्होंने फायरिंग के दौरान चिंगारी देखी है। पुलिस वहां पहुंची तो दोनों के शव वहां पड़े हुए थे।

22 सितंबर को डिबाई पहुंचा प्रिंस

पुलिस का कहना है कि 19 सितंबर को जिया को साथ लेकर प्रिंस दो दिन तक इधर-उधर रहा। 22 सितंबर को मधुमक्खी पालन का काम करने वाले अपने फूफा प्रमोद से फोन पर बात कर डिबाई पहुंचा। प्रमोद के ही कहने पर मकान मालिक ने उन्हें कमरा दिया था। मकान मालिक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह दोनों भाग कर आए हैं। उन्हें बताया गया था कि दोनों शादीशुदा हैं। पुलिस ने फूफा का हिरासत में लिया तो उसने पुलिस को दोनों के डिबाई में होने की जानकारी दी और खुद उनकी बरामदगी के लिए साथ आ गया। फूफा ने कमरे के बाहर आकर प्रिंस से कहा था कि वह चिंता न करे, पुलिस कुछ नहीं कहेगी। प्रिंस ने उनकी बात सुने बिना ही आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह बोले अधिकारी-

मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबिश दी थी। आशंका है कि पुलिस के डर से युवक प्रिंस ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। – दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000