SIT ने भाजपा नेता शेर अली जाफरी समेत 2 को किया गिरफ्तार, बिना मान्यता के ही बांट रहा था मेडिकल की फर्जी डिग्री

बरेली। खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उसके बेटे को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। डी फार्मा की फर्जी डिग्री देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप शेर अली जाफरी पर है। दरअसल खुसरों कॉलेज ने किसी भी विश्वविद्यालय से अनुमति न होने के बावजूद डी फार्मा में दाखिले लेकर सैकड़ों छात्रों को फर्जी डिग्री दे दी थी। साथ ही उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की। डी फार्मा के 379 विद्यार्थियों को फर्जी डिग्री देकर 3.69 करोड़ रुपये ठग लिए।

मामले ने तूल पकड़ा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रकरण की जांच के लिए एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की थी। टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो कई परते खुलती चली गईं। अब बुधवार को फर्जी डिग्री प्रकरण में शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को एसआईटी ने खुसरो डिग्री कॉलेज से ही गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे खुला था फर्जी डिग्री का खेल…

खुसरो कॉलेज की तरफ से सैकड़ो छात्रों को डी फार्मा की डिग्री और मार्कशीट जारी की गई थी। जब छात्रों ने नौकरी के लिए आवेदन किया और मार्कशीट दी तो सत्यापन के समय मार्कशीट फर्जी होने का खुलासा हुआ। फिर एक के बाद एक कर मामले में कुल तीन रिपोर्ट दर्ज कराई गईं।

उत्तराखंड तक के छात्रों को दी फर्जी डिग्री…

इससे पहले सोमवार को खुसरो कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कामिल हसन जैदी से लंबी पूछताछ कर मंगलवार को फिर दस्तावेजों के साथ बुलाया था। मंगलवार को भी एसपी दक्षिणी ने प्राचार्य से करीब चार घंटे पूछताछ की। प्राचार्य की ओर से लाए गए दस्तावेजों की जांच की तो पाया गया कि खुसरो कॉलेज ने हिमाचल से उत्तराखंड तक के विद्यार्थियों को डी फार्मा की डिग्री और मार्कशीट जारी की है।

अस्पताल पर भी कसेगा शिकंजा…

एसआईटी टीम की जांच में शेर अली जाफरी का खुसरो अस्पताल भी अवैध होने की आशंका थी। जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सत्यापन के लिए सीएमओ से पत्राचार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि खुसरो कॉलेज के प्राचार्य से एसआईटी ने दोबारा पूछताछ की है। खुसरो अस्पताल के सत्यापन के लिए सीएमओ को लिखा गया है। सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तेज की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000