कफ सिरप मामले में SIT का गठन, IG एलआर कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध बिक्री के बढ़ते मामलों पर योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मंगलवार को गृह विभाग ने तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। एसआईटी की अध्यक्षता आईजी लॉ एंड ऑर्डर एल.आर. कुमार करेंगे। यह टीम एक महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी पर सख्त हुई सरकार

हाल के महीनों में प्रदेश के कई जिलों में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त, भंडारण और बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले सामने आए हैं। जांच में संगठित गिरोहों की संलिप्तता और आर्थिक लाभ के लिए अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित नेटवर्क के प्रमाण मिले हैं।

तीन सदस्यीय SIT का गठन

सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतर्जनपदीय व अंतर्विभागीय जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। एसआईटी में शामिल अधिकारी हैं आईजी एल.आर. कुमार, आईजी (लॉ एंड ऑर्डर), सुशील घुले चंद्रभान, SSP (STF) और अखिलेश कुमार जैन, सहायक आयुक्त (FSDA मुख्यालय)। गठित एसआईटी को कोडीनयुक्त कफ सीरप की अवैध तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।

SIT करेगी इन पहलुओं पर व्यापक जांच

एसआईटी की टीम तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी। सिरप के डायवर्जन होने, अंतरराज्यीय नेटवर्क की पहचान, अवैध रूप से अर्जित धन की अग्रिम जांच करेगी। साथ ही प्रकरण से जुड़े विदेश भागे हुए अपराधियों के प्रत्यर्पण की कार्यवाही कराई जाएगी।

आदेश के मुताबिक, प्रकरण से सम्बन्धित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए मामले की कार्यवाही की आख्या शासन को एक महीने में भेजने के लिए कहा गया है। बता दें, इस मामले में अबतक 128 एफआईआर दर्ज हुई है। एसटीएफ और जिलों की पुलिस ने बड़े स्तर पर गिरफ्तारी की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000