गोलियों की गूंज से थर्राया सिवान, AIMIM नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर की गई हत्या

सिवान। बिहार में सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे यह घटना तब हुई जब वे कुतुब छपरा मोड़ के समीप स्थित फास्ट फूड की दुकान पर बैठे थे। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में सिवान सदर अस्पताल ले जाने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, स्वजन उन्हें एक स्थानीय चिकित्सक के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने तीन राउंड गोलीबारी की। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाश…

परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात आरिफ जमाल अपनी फास्ट फूड की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान करीब 08.30 बजे हथियारों से लैस बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे तथा अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि घटना के संबंध में स्वजन से जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे जमाल…

बताया जा रहा है कि आरिफ जमाल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। उन्होंने साल-2015 में नेशनल जनता पार्टी के टिकट पर रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाया था। इसमें उनकी हार हो गई थी। इसके बाद साल-2021 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव हुसैनगंज से लड़ा था। उनके पिता कुतुबुद्दीन अहमद बड़रम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। आरिफ पहले पिता के साथ कोलकाता में निजी नौकरी करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000