एक्सटेंशन स्थित माउंट ग्रीन फार्म हाउस में लगी आग उत्तरप्रदेशगाजियाबाद गाजियाबाद में फार्म हाउस और पार्किंग में लगी भीषण आग, छह ट्रक जलकर खाक By Khulasa India News Desk Last updated Apr 3, 2025 147 गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित माउंट ग्रीन फार्म हाउस में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को रवाना किया गया है। फार्म हाउस में आग किस वजह से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही आग लगने का कारण सामने आ सकेगा। सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक, आग फार्म हाउस के ऑफिस में लगी थी। अब आग बुझा दी गई है। मौके पर तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग में दो वाहन भी चपेट में आए हैं। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में पार्किंग में खड़े ट्रकों में भी आग लग गई। वहीं, आग की सूचना पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उधर, गुरुग्राम में अशोक विहार स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम के बेसमेंट में भी आग लग गई है। बताया गया कि बेसमेंट में बैटरी रखी थी। बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर भीम नगर दमकल केंद्र से दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं। दुर्घटना 147 Share