“मैं पार्षद का बेटा हूं” बोलकर दरोगा को जड़ा थप्पड़ः नो-व्हीकल जोन में बाइक लेकर पहुंचा, भाजपाइयों ने थाना घेरा

वाराणसी में भाजपा पार्षद के बेटे ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। मणिकर्णिका घाट के पास भीड़ ज्यादा थी। वहां पर नो-व्हीकल जोन लागू था। तभी 3 युवक बाइक से वहां आ गए। इस पर वहां तैनात दरोगा ने उनको रुकने के लिए कहा।

युवक उसके बाद भी नहीं रुका। बोला- आप हमें कैसे रोक सकते हैं? हम पार्षद के बेटे हैं। इस पर दरोगा ने कहा कि ठीक है और उसे पीछे कर दिया। इस पर अचानक से उसने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी युवक लेकर चौक थाने ले आए। दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, युवक के परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस ने जमीन में बैठाए रखा, जिससे इसकी तबीयत बिगड़ गई। जबकि, उसने कुछ नहीं किया है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। घटना चौक थाने से महज 50 मीटर की दूर स्थित मणिकर्णिका द्वार की है।

अब पढ़िए पूरा मामला

चौक थाने में तैनात दरोगा अभिषेक त्रिपाठी ने बताया- नए साल पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने डायवर्जन लागू कराया था। भीड़ और यातायात सही रखने के लिए मैं ड्यूटी में लगा था। उसी दौरान पता चला कि मणिकर्णिका गली के पास सतुआ बाबा आश्रम मार्ग पर जाम लगा है।

मैं उसे सही करने पहुंचा और भीड़ को डायवर्ट करने लगा। वहां पर नो-व्हीकल जोन लागू था। उसी दौरान 3 युवक एक बाइक से मणिकर्णिका घाट की तरफ से वहां पहुंचे। कहा कि हमें जाने दो। इस पर हमने कहा कि थोड़ी देर रुकिए भीड़ छट जाने दो।

बोला- हम पार्षद के बेटे हैं, जड़ दिया थप्पड़

दरोगा ने बताया- युवक उसके बाद भी नहीं रुका। बोला कि आप हमें कैसे रोक सकते हैं? हम पार्षद के बेटे हैं। हमने कहा कि ठीक है और उसे पीछे कर दिया। इस पर अचानक से उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। युवक का नाम हिमांशु श्रीवास्तव है। उसके पिता बृजेश श्रीवास्तव हुकुलगंज से भाजपा पार्षद हैं।

दरोगा ने बताया- मैं संभल पाता, इसके पहले स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर मैंने उसे पकड़कर साइड में किया और भीड़ से बचाया। इतनी देर में हिमांशु श्रीवास्तव के सहयोगी घाट की तरफ भागे, क्योंकि ये लोग किसी के अंतिम संस्कार में आए थे।

आरोपी की भगाने की कोशिश

दरोगा अभिषेक ने बताया- कुछ ही देर में 40-50 लोग वहां पहुंच गए और लोगों से उलझ गए। हिमांशु श्रीवास्तव को वहां से भगाने की कोशिश करने लगे। इस पर मैंने अपने थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा को पूरी बात बताई और बड़ी मुश्किल से युवक को थाने लेकर आया। हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाने पहुंचे भाजपाई

मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई चौक थाने पहुंच गए। इस समय थाने पर भाजपा पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के अनुसार, पीड़ित दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है।

वहीं, हिमांशु श्रीवास्तव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे पुलिस ने जमीन में बैठाए रखा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत सही नहीं है। पुलिस कस्टडी में कबीरचौरा अस्पताल की इमरजेंसी में एडमिट है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000