Lok Sabha Chunav-2024: पहले चरण के लिए आठ नामांकन पत्र पर अब तक विभिन्न राजनीतिक आश्रमों के 46 प्रतिभागियों ने नामांकन किया है, अपना नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के 42 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पहले 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। देश में चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए प्रथम चरण के मतदान हेतु नामांकन की प्रक्रिया आज पूरी कर ली। आइए बताते हैं कि पश्चिमी यूपी की सीटों पर कब-कब मतदान होगा ? चुनाव आयोग ने एलान किया है कि इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। बताया गया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, देश में सात चरण में मतदान होगा। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में पहले व दूसरे चरणों में मतदान होगा।

यूपी में पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव 

सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पिलीभीत

मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को 

पश्चिमी यूपी का जिला मेरठ राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड जाने के लिए मेरठ होकर जाना होता है। मेरठ में दो अलग-अलग तिथियों को चुनाव होंगे। प्रथम चरण का मतदान 19 और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा।

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं, मेरठ के वोटर

मेरठ की जनता चार सांसद को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। खास बात यह है कि यह सीट चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मसलन मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि हस्तिनापुर विधानसभा सीट बिजनौर का हिस्सा है, सरधना मुजफ्फरनगर और सिवालखास विधानसभा सीट बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मेरठ व बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000