शराब के लिए हैवान बना बेटा, प्लास्टिक कुर्सी व लात घुसों से मां को बेरहमी से पीटा, तड़पकर हो गई मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शराब पीने के लिए पैसा नहीं मिला तो बुजूर्ग मां को पीट पीटकर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसे पुलिस ने हल्बा के जंगल से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चनार निवासी सुखलाल दुग्गा ने पुलिस को बताया कि वह मां कमला बाई दुग्गा व छोटे भाई सुखचंद दुग्गा उम्र 38 वर्ष के साथ घर में तीनों रहते हैं। 14 सितम्बर की रात करीब 8 बजे छोटा भाई सुखचंद दुग्गा मां को शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। मां ने पैसे देने से इन्कार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इतने में छोटा भाई मां के साथ मारपीट करने लगा, बीच बचाव की कोशिश किया तो उसे भी धमकी दिया कि बीच में आया तो उसे जान से मार देगा। वह डर गया और घर से बाहर निकल गया, रात भर वह डर के कारण घर नहीं लौटा।

खाट पर खून से लथपथ पड़ी थी मां…

दूसरे दिन 15 सितम्बर को सुबह जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी मां खाट पर सोई हुई थी और उसका छोटा भाई घर पर नहीं था। उसे लगा कि वह आराम कर रही है उसे जगाना ठीक नहीं समझा और बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ चला गया। शाम को जब वह बकरी चरा कर घर लौटा तब भी उसकी मां खाट पर सो रही थी। उसने जगाने की कोशिश नहीं किया और खुद भी अपने कमरे में सो गया। 16 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे जब वह उठा तब भी उसकी मां सोई हुई थी। इस बार वह उसके पास गया और आवाज लगाया लेकिन कोई आवाज नहीं आने पर वह डर गया और गांव में मुखिया समेत अन्य लोगों को बुलाकर घर ले गया। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी से देखा तो उसकी मां खून से लथपथ खाट पर पड़ी हुई थी। उसके सिर, चेहरे, गर्दन में गंभीर चोट आया था उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया कि उसकी मां की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम पर भेज मामले की जांच में जूट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000