सुल्तानपुर में पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न, नाचते गाते पहुंचा श्मसान घाट

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पिता की मौत पर मातम नहीं मनाया गया। परिवार के लोगों ने बैंड मंगवाया। गाजे-बाजे के साथ घर के मुखिया की शव यात्रा निकली तो देखने वाले भी हैरान रह गए। पिता की मौत पर अमूमन पुत्र और परिवार वाले शोक में रहते हैं, लेकिन यहां बेटा अपने पिता की शवयात्रा के दौरान आगे-आगे नाचता चल रहा था। उसका साथ उसके दोस्त भी दे रहे थे। इस नाच-गाने के दौरान पैसे भी लुटाए जा रहे थे। तेरहवीं के भोज के दौरान भी डीजे लगवाया गया था। इस पर लोग थिरकते दिखे। दोनों वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहां का है पूरा मामला…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। नारायणपुर इलाके के दुर्गापुर मोहल्ले में रहने वाले श्रीराम के पिता राम किशोर मिश्रा का निधन करीब 20 दिन पहले हो गया था। राम किशोर मिश्रा की आयु 80 वर्ष थी। उनका भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन के बाद परिजनों ने बैंड मंगवाया। राम किशोर मिश्रा की शव यात्रा जब उनके घर से निकली तो श्रीराम ने बैंड बजवाना शुरू किया।

शव यात्रा के दौरान आगे चल रहे श्रीराम बैंड की धुन पर थिरकने लगे। उनका साथ उनके दोस्तों और अन्य ग्रामीणों ने भी दिया। शव बाजार से होकर गुजरा तो देखने वाले हैरान रह गए। बैंड की धुन पर बेटा पिता की शव पर नोटों की गडि्डयां लुटा रहा था। बाद में राम किशोर मिश्रा का अंतिम संस्कार हथिया नाला स्थित श्मशान घाट पर हुआ।

अंतिम संस्कार के भोज में भी मना जश्न…

शवयात्रा के दौरान बैंडबाजे के बाद अंतिम संस्कार के भोज के दौरान श्रीराम ने डीजे का इंतजाम किया था। भोजों को भोज खिलाए जाने के दौरान बैंड-बाजा बजता रहा। परिवार के लोग और साथी-समाज भी राम किशोर मिश्रा के निधन पर जश्न मनाते और नाचते-गाते नजर आए। पिता की मौत पर इस प्रकार के इंतजाम को लेकर श्रीराम ने अलग ही तर्क दिया है।

मृत्यु को भी बताया उत्सव…

श्रीराम ने कहा कि मृत्यु भी जीवन का एक उत्सव ही है। हमें इसको उसी रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम विदाई रो-गाकर देने से मरने वाले की आत्मा को तकलीफ होती है। श्रीराम ने कहा कि कोई इंसान अगर अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद लगभग पूर्ण आयु में मृत्युलोक को जाता है, तो अच्छा ही माना जाता है।

श्रीराम ने कहा कि हमारी बातों को कुछ लोग सही मान सकते हैं और कुछ लोग गलत भी ठहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देखना है कि आज के बदलते परिवेश में समाज इसे अपनाता है या तिरस्कार करता है। हमने अपने पिता की आत्मा को खुश करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000