सोनिया के निजी सचिव किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के टिकट से अमेठी संसदीय सीट से किया नामांकन

अमेठी। लोकसभा सीट अमेठी से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर नामांकन करने वाले किशोरीलाल शर्मा गांधी परिवार के सबसे नजदीकी स्थानीय कार्यकर्ताओं में से एक हैं। किशोरीलाल शर्मा मूलतः खत्री ब्राह्मण हैं। इनकी लुधियाना की पैदाइश है। केएल शर्मा राजीव गांधी के करीबी थे। राजीव गांधी के साथ पहली बार अमेठी आये और तब से यहीं के होकर रह गये। सतीश शर्मा और शीला कौल के वक्त जब भी गांधी परिवार अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ा तब भी केएल शर्मा यहां जमे रहे और स्थानीय लोगों से घुलते मिलते रहे

कांग्रेस की गढ़ अमेठी सीट से चुनाव लड़ने वाले किशोरी लाल शर्मा कौन हैं और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व उन्हें अमेठी से ही चुनाव क्यों लड़ाया  

सोनिया गांधी के सांसद बनने के बाद से लेकर अब तक अमेठी और रायबरेली में जमीनी काम करने और कराने का सारा जिम्मा किशोरीलाल शर्मा ही उठा रहे थे। जो लोग इस इलाके से आते हैं, वो किशोरी लाल शर्मा के नाम को जानते होंगे। मृदु भाषी, सरल व्यक्तित्व, कुशल मैनेजर और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी होगी कि किसी बाहरी को यहां से नहीं थोपा गया। कार्यकर्ता अपनों के बीच से ही कांग्रेसी प्रत्याशी चाहते थे। इंटरनल सर्वे में ये बात निकल कर आई थी। जातीय समीकरण में भी किशोरी लाल फिट बैठते हैं।

अमेठी में दलितों (26%) , मुस्लिमों (20%) और ब्राह्मणों (18%) का दबदबा है।कांग्रेस को लगता है कि जातिय समीकरणों के हिसाब से किशोरी लाल शर्मा को फायदा हो सकता है। गांधी परिवार ने भरोसा दिया है कि वो प्रचार के काम में किशोरी लाल शर्मा के साथ भरपूर साथ देंगे। कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर किशोरी लाल शर्मा आज अमेठी संसदीय सीट से चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। किशोरी लाल रायबरेली में सोनिया गांधी के निजी सचिव हैं और गांधी परिवार के साथ बहुत लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं।

लोकसभा सीट अमेठी से साल- 2019 में शिकस्त खाने के बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का अमेठी से मानों हो गया, मोहभंग 

लगभग 55 हजार वोटों से राहुल गांधी साल- 2019 में स्मृति इरानी से हारे थे। इन पांच सालों में केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी ने यहां पर काम करवाये और स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने का काम भी किया। अब तो स्मृति ईरानी ने अपना घर भी अमेठी में बनवा लिया है। स्मृति ईरानी लगातार अमेठी से संपर्क बनाकर रखी हुई थीं। आती-जाती रहीं, जबकि राहुल इक्का-दुक्का बार ही हारने के बाद अमेठी आये। अमेठी सीट भी अब हॉट सीट बन गई है। गांधी परिवार भले ही सीधा चुनाव न लड़ रहा हो, पर मुकाबला गांधी परिवार के ही नुमांइदे से है, जो गांधी परिवार की पसंद से पहली बार चुनावी मैदान में उतरा है।

भाजपा भी रायबरेली संसदीय सीट को लेकर कभी गंभीर मुद्रा में नहीं दिखी। जिस तरह अमेठी में साल- 2014 में स्मृति इरानी को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया और हारने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और पूरे पांच साल तक वह अमेठी संसदीय सीट का दौरा करती रही और साल- 2019 में वह राहुल गांधी को हराने में सफल रही  साल। चुनाव से पहले ही राहुल गांधी को भी इस बात का एहसास हो गया था कि वह अमेठी से चुनाव इस बार हार जायेंगे, तभी वह साल- 2019 में अमेठी के अतिरिक्त केरल के वायनाड सीट जो क्रिस्चियन बाहुल्य सीट के रूप में जानी जाती है, वहाँ से चुनाव लड़ा और अमेठी हारने के बाद राहुल गांधी का अमेठी से मानों मोहभंग हो गया हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000