मथुरा में रूह कंपाने वाली वारदात: हत्या-लूट को अंजाम देकर हत्या करने वाले बदमाशों ने धोए खून सने हाथ-पैर, शव देख सिहर उठे लोग

मथुरा। श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई मणि जैन की हत्या ने अपार्टमेंट के लोगों को दहशत में ला दिया है। लोग हैरान हैं कि आखिर गेट बंद काॅलोनी में गार्ड भी तैनात है,उसमें बदमाश घुसते हैं और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। बदमाश सोने की लौंग की खातिर महिला की नाक का आगे का हिस्सा और कुंडलों की खातिर कान काटकर ले गए। पुलिस को क्राइम सीन से सबूत मिले हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि बदमाश हत्या-लूट को अंजाम देने के बाद खून से सने अपने हाथ-पैर धोकर बाहर निकले हैं। जाते समय फ्लैट का दरवाजा भी बाहर से बंद करके भागे।

पुलिस को शुरुआती जांच में किसी करीबी पर ही इस वारदात को अंजाम देने की आशंका है।पुलिस ने परिजनों से वार्ता की, जिसमें पता लगा है कि मणि जैन हमेशा फ्लैट का दरवाजा बंद करके रखती थीं। जब भी कोई गेट पर आता तो वह पूरी तस्दीक करने के बाद ही उसे घर में प्रवेश देने को गेट खोलतीं थीं। इस वारदात में बदमाश घर में घुसे, लूट-हत्या को अंजाम दिया। इससे साफ है कि हत्या करने वाले परिचित थे।

संदेह के घेरे में गार्ड…

अपार्टमेंट के लोग इस वारदात से दहशत में हैं। अपार्टमेंट के लोगों ने गार्ड पर शक कर रहे हैं।पुलिस ने पूछताछ के लिए गार्ड को हिरासत में ले लिया है, लेकिन वह कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा है।

सीसीटीवी में भी स्पष्ट नहीं हत्या करने वाले बदमाश…

पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी को खंगाला,लेकिन उसमें भी हत्या करने वाले बदमाशों के बारे में कुछ भी स्पष्ट देर रात तक नहीं हुआ।पुलिस को अंदेशा है कि कोई ऐसा व्यक्ति इस वारदात में शामिल है, जो कि यह अच्छे से जानता है कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कहां लगे हैं। वहीं पंकज जैन और उनका बेटा इस वारदात के बाद बदहवास हैं। पुलिस ने उनसे जैसे-तैसे पूछताछ की। उन्होंने किसी से भी रंजिश होने की बात से मना किया है।

कंठीमाला कारोबारी की पत्नी की मौत को जनता भूली नहीं, अब एक और वारदात…

पुलिस के सामने बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देकर खुली चुनौती दी है।मथुरा में पिछले कुछ समय से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हाईवे थाना क्षेत्र में ठीक एक माह पहले कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी पर हमला कर घर से लाखों रुपये की लूट की गई। कृष्ण कुमार अग्रवाल अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। उनको अभी तक होश नहीं आया है। उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद सदर बाजार इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। अब गेट बंद कॉलोनी के अपार्टमेंट में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात हो गई।

क्या फ्लैट में घुसते ही रेत दिया गला और फिर की लूट…

इस वारदात ने पुलिस के सामने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर वारदात वाले फ्लैट के एक कमरे में महिला के ससुर संतोष चंद जैन थे। अन्य फ्लैट्स के बीच भी अधिक दूरी नहीं है। बदमाशों ने महिला की नृशंस रूप से गला रेता और हाथ की कलाई काटी। इसके बाद कान और नाक का हिस्सा भी काट लिया। इतनी नृशंसता के बाद भी महिला की आखिर चीख पुकार किसी ने कैसे नहीं सुनी। पुलिस यह भी अंदेशा जता रही है कि शायद बदमाशों ने फ्लैट में घुसते ही महिला का गला रेता और हाथ की कलाई काटी। शायद बदमाशों के किसी साथी ने महिला का मुंह दबाया हो, जिससे की उसकी चीख भी न निकल सके और अन्य साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000