एसपी करते हैं अच्छी पुलिसिंग का दावा,बेखौफ बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली,प्रयागराज रेफर

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल अच्छी पुलिसिंग की चाहे जितना दावा करें लेकिन बदमाशों में पुलिस कोई खौफ नहीं है। मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की राॅड से पिटाई की और गोली मारकर घायल कर दिया।हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। इलाज के लिए युवक को मेडिकल लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर के अनीश का 20 वर्षीय बेटा आदिल अपने साथी आरिफ के साथ मोटरसाइकिल से बाल कटवाने किशुनगंज बाजार आया था।मंगलवार लगभग तीन बजे लौटते समय कठार गांव के पास पीछे से आए पल्सर सवार बदमाशों ने आदिल की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बदमाशों ने आदिल को लोहे की राॅड पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने आदिल की इतनी पिटाई कि की राॅड आधा टूट कर नीचे गिर गया। बदमाशों ने आरिफ पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह शोर मचाते हुए घर की ओर भाग निकला। बदमाशों ने जमीन पर गिरे आदिल के पीठ पर गोली मार दी। गोली लगने से आदिल बेहोश हो गया। लोगों को आता हुआ देखकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आदिल को मेडिकल कॉलेज लाया गया।आदिल की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

घटना की जांच पड़ताल करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गए। आदिल के पिता अनीश की शिकायत पर पुलिस ने मंदाह के रहने वाले शहबाज,नदीम और कठार के रहने वाले गुलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर पर दबिश दी,लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से एक खोखा, खून और मिट्टी के साथ लोहे की टूटे राॅड को सील किया और जांच के लिए ले गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000