सपा विधायक जाहिद बेग अपराधउत्तरप्रदेशसंत रविदास नगर सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर,पुलिस खींचतान में दो बार गिरे, टूटी चप्पल, नंगे पैर ही गये जेल By Pratibha Rajdar Last updated Sep 20, 2024 353 भदोही। नौकरानी की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे सपा विधायक जाहिद बेग ने सरेंडर कर दिया। सपा विधायक जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। लंबे समय से पुलिस उनकी तलाश में थी। नौकरानी की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे सपा विधायक जाहिद बेग ने सरेंडर कर दिया। सपा विधायक जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। लंबे समय से पुलिस उनकी तलाश में थी। भदोही की पुलिस को चकमा देकर विधायक जाहिद बेग कोर्ट में हाजिर हुए। बता दें कि बुधवार को ही पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं कोर्ट में सरेंडर के बाद से जाहिद बेग की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और वकीलों में झड़प हो गई। जाहिद बेग और उनकी पत्नी की तलाश कर रही पुलिस को नाकामयाबी हाथ लग रही थी। इसी बीच उन्होंने जाहिद के बेटे को गिरफ्तार किया तो एक दिन बाद अब जाहिद बेग खुद कोर्ट आ गए। एसपी ने बताया कि फरार चल रहे जाहिद और सीमा बेग की तलाश जारी थी। इसी बीच गुरुवार को जाहिद बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। समाचार 353 Share