सपा सांसद राजीव राय अपराधउत्तरप्रदेशमऊ घोसी सीट से सपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज By Pratibha Rajdar Last updated Sep 27, 2024 249 मऊ । घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने उन्हें पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आने का दावा करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को सांसद की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फोन कॉल के बारे में पूछे जाने पर राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से कॉल आ रहे थे, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। राय ने कहा कि कॉल करने वाले ने न केवल उन्हें धमकाया बल्कि उनके बेटे का नाम लेकर भी धमकी दी। सांसद ने कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से नंबर का पता लगाने को कहा है।’’ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार 249 Share