माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की मौत पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव गांजीपुर संवेदना जताने पहुँचे थे, शोक संवेदना कम और राजनीति हुई अधिक

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक संवेदना जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह शोक जताने के लिए फाटक स्थिति सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम शासन प्रशासन की ओर से किए गए थे। 

मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पहुंचे

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की संवेदना माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के प्रति कितनी गहरी है, इस बात का अंदाजा अफजाल अंसारी के साथ शोक ब्यक्त करते समय खींची गई फ़ोटो से लगाया जा सकता है। सूबे के पूर्व मुख्य मंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलने उनके पैतृक गाँव गाजीपुर पहुँच कर शोक जताया। परन्तु शोक जताने का अंदाज अखिलेश यादव का बहुत ही अलग रहा।

भाई अफजाल अंसारी ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की जमकर आवभगत 

फिलहाल दो नेता एक जगह मिले और कितना भी बड़ा दुःख का पहाड़ क्यों न फाट पड़ा हो, परन्तु वो बिना राजनीतिक चर्चा किये रह ही नहीं सकते। अखिलेश यादव और माफिया डॉन का भाई अफजाल अंसारी की मुलाकात और शोक संवेदना फिर दोनों के बीच राजनीतिक चर्चा और इस बीच बातों-बातों में दोनों की फोटो हंसते हुए यदि सार्वजनिक हो जाये तो सवाल उठना लाजिमी है। जाहिर सी बात है कि किसी के यहाँ उस शख्स का निधन आकस्मिक हुआ हो जो पूरे परिवार की रीढ़ हो और उसकी मौत पर शोक संवेदना ब्यक्त करने वाला और उसका सगा भाई यदि ठहाका लगाकर हंसेगा तो काहे की संवेदना। 

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की अफजाल अंसारी ने जमकर की गई आवभगत, भूल गए शोक संवेदना

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और भाई अफजाल अंसारी की हंसने वाली फोटो सोशल मीडिया में हुई वायरल 

जब सगा भाई ही हंस हंस कर किसी से बात करेगा तो दूसरा नेता तो राजनीति करने गया ही है। वह शोक संवेदना तो दिखावे के लिए करने गया था। सपा सुप्रीमों का मुस्लिम वोट बैंक बना रहे, इसलिए वह माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत पर घड़ियालू आँसू बनाने पहुँच गए थे। शोक संवेदना ब्यक्त करते समय अखिलेश यादव और अफजाल अंसारी की हंसते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रहा है। शोक संवेदना में ठहाका लगाने से दोनों नेताओं की जमकर जग हंसाई हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इसी मुद्रा में शोक व्यक्त किया जाता है…???

शोक संवेदना में भी जमकर हुई राजनीति, अफजाल अंसारी के टिकट पर भी हुई चर्चा

बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा है। इसी क्रम में अखिलेश यादव भी रविवार को गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ के साथ ही मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों को भी अंदर जाने से रोका गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000