सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव चार महीने में दूसरी बार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात

अखिलेश यादव, शंकराचार्य और सनातन के चरणों में हैं और तथाकथित जिम्मेदार ट्रस्ट भक्त राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का राज दफ़न करने में व्यस्त हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। 30 मिनट बाद अखिलेश बाहर आए। हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। इन्होंने महापाप किया है। भाजपा में भगदड़ शुरू भी हो गई है। बहुत सारे लोग मुझसे अभी से संपर्क करने लगे हैं। SIT सिर्फ लीपापोती कर रही है। उन्होंने मीडिया से कहा- शंकराचार्यजी गोमाता को लेकर बहुत चिंतित हैं। वह रास्ता निकाल रहे हैं कि किसी भी तरीके से गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान मिल जाए…
शंकराचार्य और सनातन के चरणों में हैं, विराजमान

सनातन पर आए संकट को दूर करने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सपा सुप्रीमों में मंथन जारी

लखनऊ। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने चार महीने में दूसरी बार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान चोरी को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गविष्टि गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर हैं। गविष्टि गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के तहत जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लखनऊ पहुंचे तो अखिलेश यादव ने उनसे भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया।

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भेंट करने के बाद अपने एक्स हैंडिल पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा कि पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सार्थक वार्ता हुई।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भेंट करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लोग तो वोट के लिए विचार बदल देते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि मैं अभी पूजनीय शंकराचार्य जी से मिलकर आ रहा हूं, वो सैफई गए थे और वो पूरे प्रदेश में 30 स्थानों पर गये। वह गौ माता को लेकर बहुत चिंतित हैं और रास्ता निकाल रहे हैं किसी भी तरह से राष्ट्रीय सम्मान गो माता का मिल जाए।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अलग बात है कि जो आज की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के लोग, अपने स्वार्थ में अलग-अलग अपने विचारों और सिद्धांतों को बदलते रहते हैं। बीजेपी के लोग वोट के लिए अपने विचार बदल देते हैं और ये समय ऐसा है कि हर चीज़ रिकॉर्ड पर है। हम सब देख सकते हैं और समझ सकते हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा मुखिया ने कहा कि हमें सांचा नहीं ढांचा बदलना चाहिए। जिन पर भी जिम्मेदारी थी और जिन्होंने भी जिम्मेदारी दी थी। इस घटना से पूरी दुनिया के सनातनी चिंतित है। अयोध्या में भगवान राम ने जो मर्यादा दी थी, इन्होंने तोड़ मरोड़कर क्या काम किया ? इन्होंने महापाप किया है।

इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए समाज में जन जागरूकता के फैलाने के लिए तहत 3 मई को गोरखपुर से चली यात्रा का प्रदेश की सभी विधान सभा क्षेत्रों से होती हुई 24 जुलाई को आशियाना के स्मृति उपवन मैदान में समापन होगा। इसके बाद हम अपने अगले कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000