तेज रफ्तार डंपर ने मारी ऑटो में टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डंपर और सवारी ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर होने के करण उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ऑटो में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों में तीन शवों की शिनाख्त हो गई हैं। इनमें 2 कन्नौज और 1 हमीरपुर का रहने वाला है । वहीं, पुलिस दो मृतकों की शिनाख्त कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुबह-सुबह हुए हादसे से चीख-पुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा है।

ऑटो के उड़ गए परखच्चे

हादसा चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग अमानपुर के पास की है। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सवारी ले जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा है। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया है।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन चित्रकूट के लिए निकल चुके हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना से मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बहू को सबक सिखाना चाहती थी महिला,दादी ने पांच माह की पोती का ब्लेड से रेता गला     |     पाकिस्तानी हैकर्स ने संभल-अमरोहा के 1200 नंबरों से की साइबर ठगी, आतंकी फंडिंग में रकम जाने का अंदेशा     |     आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा, दो दोस्तों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक को क्रूरता से मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न     |     अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष बने आर पी गौतम, अभी तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष थे     |     हादसे ने छीनीं शादी की खुशियां: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, परिवार के पांच लोग घायल     |     भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा     |     हाईवे पर कार को रौंद घर में घुसा ट्रक, बाथरूम में महिला दबी,हवा में उछला आठ माह का मासूम,सात जख्मी     |     यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी     |     बिजली वितरण को निजी हाथों में देने के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी जबरदस्त हुंकार, समर्थन में कई प्रदेशों में सड़कों पर उतरे कर्मचारी     |     पूर्व प्रधान और बेटे को कातिलों ने फावड़े से क्रूरता से काटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000