दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार... उत्तरप्रदेशबाराबंकी पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 4, 2023 556 उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार भोर एक स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर गांव निवासी हर्षित (20), गोलू (21) बंटी (22) और मोहित की रिश्तेदारी लखनऊ से आए नितिन (30) बुधवार की शाम गांव की एक बारात गए थे। रात करीब 2:30 बजे सभी वापस लौटे और उन्होंने गांव पहुंचकर हरिश्चंद्र के पुत्र मोंटी और मोहित (22) को जगाया। इसके बाद सभी युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर हैदरगढ़ की ओर निकले। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो छोटा लालपुर गांव के पास पेड़ से टकरा गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। हादसे में मोंटी उर्फ मोहित तथा हर्षित की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन युवकों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि गोलू की हालत भी काफी गंभीर है। दुर्घटना 556 Share