गुब्बारा बेचने वाले को कुचलने के बाद दो बार पलटी एसयूवी.... उत्तरप्रदेशमेरठ गुब्बारा बेचने वाले को कुचलने के बाद दो बार पलटी तेज रफ्तार एसयूवी By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 27, 2023 388 मेरठ। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर दो बार पलटी और एक गुब्बारे बेचने वाले से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मेरठ का है। गुब्बारे बेचने वाले की पहचान उन्नाव के भानू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मेरठ के कारोबारी अनुभव गोयल कथित तौर पर नशे में कार चला रहे थे। वीडियो में कार में बैठे अन्य लोगों को खिड़की से बाहर कूदते हुए देखा जा सकता है। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए युवक को छोड़ दिया। इधर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हंगामा हुआ।ऐसे में आरोपियों की तलाश की गई। जब पुलिस के आला अधिकारियों ने संबंधित थाने से जवाब मांगा तो आनन-फानन में मामले की धारा गैर इरादतन हत्या में बदल दी गई। समाचार 388 Share