सपा के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र का 11.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश के भदोही से सपा के पूर्व विधायक विजय मिश्रा की सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पुलिस ने 11.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। 4 दिसंबर 2022 रविवार की सुबह भदोही के सुरियांवा व लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में असामाजिक कृत्य की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की है। यह संपत्ति पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा के नाम दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक भदोही की सुरियावां पुलिस ने शनिवार को सूचना दी थी। जिसमें भदोही के पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। रविवार की सुबह भदोही के सुरियांवा इंस्पेक्टर राकेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद इसकी जानकारी नायब तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव को दी गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूर्व विधायक के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ऋषिता शहतूत स्थित आवास पर पहुंची।

संपत्ति उनके बेटे विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम दर्ज है। विष्णु मिश्रा माफिया विजय मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस टीम ने आवास को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मुनादी करके वहां मौजूद लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी दी। विधायक पर दर्ज हैं 83 मुकदमे हैं पुलिस के मुताबिक सपा के पूर्व विधायक विजय मिश्रा फिलहाल जेल में बंद है। उनके खिलाफ भदोही व आसपास के जिलों में हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी, रंगदारी समेत कई अपराधों में कुल 83 मामले दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है। पुलिस के मुताबिक माफिया विजय मिश्रा ने अपराध के जरिए सैकड़ों करोड़ की संपत्ति बनाई। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में इनकी संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि इन्हें जब्त किया जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000