सौतेली मां बनी हैवान, 11 वर्षीय बेटे की हत्या कर सीवर टैंक में छिपाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. सौतेली मां ने 11 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को सीवर टैंक में ठिकाने लगा दिया. मामला मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी का है. रविवार को 12 वर्षीय शब्द उर्फ शब्बी अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने आसपास बेटे की तलाश की. पता नहीं लगने पर सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच में आसपास के सीसीटीवी कैमरे को शामिल किया गया.

पुलिस ने हटाया वारदात से पर्दा…

घर के सामने लगे कैमरे को गौर से देखने पर मामले का खुलासा हो गया. शब्द का शव घर के अंदर बने सीवर टैंक में पत्थर से बंधा बरामद हुआ है. पुलिस ने सीवर टैंक से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गोविन्दपुरी निवासी राहुल सेन ने 11 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी. पीड़ित की सूचना के आधार पर थाना मोदीनगर ने मामला दर्ज कर लिया. गुमशुदा बच्चे की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी.

बच्चे का शव सेप्टिक टैंक में मिला…

जांच के क्रम में आसपास इलाके से सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए. संदेह होने पर पीड़ित के घर की तलाशी ली गई. सीसीटीवी में बच्चा घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहा था. घर के अंदर पुलिस ने सेप्टिक टैंक खुलवाया. अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. बच्चे का शव सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगाया गया था. पुलिस ने घर के सदस्यों से पूछताछ की तो सौतेली मां ने अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर शव को सीवर टैंक में डाल दिया था. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का खुलासा होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000