झारखंड का कुख्यात बदमाश छोटू सिंह को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर,एके-47 और 9 एमएम पिस्टल बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एसटीएफ और पुलिस ने चार लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बदमाश के कब्जे से एसटीएफ को एके-47,नाइन एमएम पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस का खोखा और एक बाइक बरामद हुई है। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने एसटीएफ टीम पर एके-47 से हमला कर दिया। इसमें एसटीएफ टीम बाल-बाल बच गई।जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश को एसटीएफ ने ढेर कर दिया।

शंकरगढ़ क्षेत्र में एसटीएफ और कुख्यात बदमाश में हुई मुठभेड़

गुरुवार को शंकरगढ़ क्षेत्र में प्रयागराज एसटीएफ की यूनिट और एक कुख्यात बदमाश आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के बीच मुठभेड़ हुई।एसटीएफ के जेपी राय,प्रभंजन और रोहित सिंह एके-47 के हमले में बाल-बाल बच गए।जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को गोली मार दी।घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने छोटू सिंह को मृत घोषित कर दिया।छोटू सिंह कई मामलों में फरार था।छोटू सिंह पर पुलिस ने चार लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

झारखंड का रहने वाला है कुख्यात बदमाश

मुठभेड़ में मारा गया 4 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह झारखंड के धनबाद जिले के जे सी मल्लिक रोड का रहने वाला था।बिहार और झारखंड से जुड़ा यह कुख्यात बदमाश छोटू सिंह कई संगीन मामलों में फरार चल रहा था।छोटू सिंह अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ा था।पुलिस को छोटू सिंह की लंबे समय से तलाश थी।

एसटीएफ को कुख्यात बदमाश की शंकरगढ़ में होने की मिली थी सूचना

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश छोटू सिंह शंकरगढ़ क्षेत्र में मौजूद है।सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।टीम में शामिल अधिकारी जेपी राय,प्रभंजन और रोहित सिंह ने जब छोटू सिंह को पकड़ने की कोशिश की तो इसने ने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में एसटीएफ टीम के सभी लोग बाल-बाल बच गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की।फायरिंग में छोटू सिंह को गोली लग गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएफ ने छोटू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुख्यात बदमाश छोटू सिंह के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

कुख्यात माफिया आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के खिलाफ कई चर्चित हत्याकांड में केस दर्ज हैं।छोटू सिंह मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है और धनबाद जेल में बंद होने के बाद भी वह अपना बाहुबल बरकरार रखने में कामयाब रहा।पुलिस के मुताबिक आशीष यूपी और बिहार में सक्रिय था।

अमन सिंह की हत्या की भी ली थी जिम्मेदारी

12 मई 2021 को धनबाद के वासेपुर में जमीन कारोबारी सरफुल हसन की आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह ने हत्या कर दी गई थी।सरफुल हसन की हत्या में आशीष रंजन आरोपी है और फरार था।छोटू सिंह पर झरिया के टायर व्यवसायी रंजीत सिंह की हत्या का भी आरोप है,छोटू सिंह पर रंगदारी मांगने और अमन सिंह की हत्या का आरोप है।अमन सिंह की हत्या के बाद छोटू सिंह ने एक ऑडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी।जेल में बंद अमन हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि आशीष रंजन के कहने पर उन्होंने हत्या की थी।

यूपी और बिहार में कुख्यात बदमाश था सक्रिय

आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के खिलाफ धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी,बमबाजी,हत्या समेत जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं।गैंगस्टर अमन सिंह की तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छोटू सिंह ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर अमन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।बाइक चोरी के आरोप में जेल में बंद सुंदर उर्फ रितेश यादव ने अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।अमन सिंह की हत्या का मास्टरमाइंड छोटू सिंह था।छोटू सिंह के इशारे पर ही अमन सिंह की हत्या की गई थी।वहीं सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या हुई थी,जिसमें छोटू सिंह पहली बार जेल गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000