उत्तरप्रदेशरामपुर गोरखपुर के छात्र की हत्या के मामले में एसटीएफ ने डाला डेरा By Khulasa India News Desk Last updated Sep 18, 2025 150 रामपुर। गोरखपुर में हुई छात्र की हत्या के मामले में बुधवार को एसटीएफ ने कोतवाली और गंज के कई मोहल्लों में छापेमारी करके वाहन वाले को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। सोमवार रात को गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में तीन वाहनों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे थे। उसके बाद आरोपी वहां पर बंधे पशुओं को खोलने लगे थे। आहट होने पर गांव वाले जाग गए थे। इस दौरान छात्र दीपक गुप्ता भी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा था। लेकिन आरोपी उसको डीसीएम में बैठाकर ले गए थे। उसके बाद आरोपी छात्र को कुछ दूरी पर फेंक कर फरार हो गए थे। मंगलवार को भी गोरखपुर में इस मामले को लेकर हंगामा हुआ था।किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत कराया था। जानकारी करने पर पता चला कि एक आरोपी घेर मर्दान खां का रहने वाला है। उसके बाद से एसटीएफ ने रामपुर में डेरा डाल दिया है। कोतवाली और गंज क्षेत्र के मोहल्लों में छापेमारी कर रही है। हालांकि गंज इंस्पेक्टर पवन कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर ओंकार सिंह एसटीएफ के आने से इन्कार कर रहे हैं। समाचार 150 Share