लेखपाल भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास एसटीएफ ने साल्‍वर गैंग के सरगना सहित 21 लोगो को पकड़ा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रविवार को भी लेखपाल भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया गया। परीक्षा में नकल कराने के लिए सक्रिय साल्वर गैंग को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की चपलता के कारण पकड़ा गया। एसटीएफ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 लोगों को पकड़ा है, जो कि दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे या नकल कराने के प्रयास में लगे थे। इन 21 में सरगना भी शामिल है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार को राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से काफी धन लेकर साल्वर बैठाने तथा अन्य माध्यमों से प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को बाधित करने के प्रयास में बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने इस मामले में साल्वर्स, नकल कराने के गैंग लीडर्स तथा अभ्यर्थियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई साल्वर बिहार के भी हैं।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में पूरे प्रदेश में अभी तक कुल 21 लोगों को विभिन्न थानों से गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से भी विजय कांत पटेल नाम सरगना की गिरफ्तारी की गई है।उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार को अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ के साथ वाराणसी के कुल 501 परीक्षा केन्द्रों पर अपनी टीम का जाल डाल दिया था। पहली पाली में परीक्षा दस से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में दो से चार बजे तक थी। एसटीएफ की टीम ने जिलों में एलआइयू से परीक्षा को लेकर इनपुट मांगा था। इसके आधार पर 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनको जेल भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000