2 लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर, 2004 में गैंग बनाकर शुरू किया था अपराध

नोएडा। एसटीएफ नोएडा ने बिहार के इनामी कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। बुधवार की देर रात 2 लाख रुपये के फरारी काट रहा इनामी बदमाश नीलेश कुमार को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना रतनपुरी क्षेत्र में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। कुख्यात बदमाश ने बिहार के जनपद बेगूसराय आदि क्षेत्रों में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान 2 पुलिसकर्मी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गए। ये कार्रवाई एसटीएफ नोएडा एएसपी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने की है।

नोएडा-बिहार एसटीएफ टीम ने की कार्रवाई…

एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इस बदमाश की काफी समय से तलाश चल रही थी। उसके बारे में बिहार एसटीएफ की टीम ने नोएडा एसटीएफ से संपर्क किया था। इसके बाद बदमाश को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में पता किया, तभी मुखबिर की सूचना पर पता चला कि यह गैंग जनपद मुज्जफरनगर के खतौली, रतनपुरी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जा रहा है। इसके बाद बिहार और नोएडा एसटीएफ ने मिलकर एक टीम गठित की। मुजफ्फनगर पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। थाना रतनपुरी की चौकी कल्याण पुर के सामने बुढ़ाना से खतौली जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई।

साथी मौके से भागने में रहे कामयाब…

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बुढ़ाना की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। इनको रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की मोटरसाइकिल मोड़ पर फिसलकर गिर गई। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में बिहार एसटीएफ के सर्वेश कुमार (जे.सी) और नोएडा एसटीएफ के हेड कॉन्स्टेबल रोहित घायल हो गए। पुलिस पार्टी की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। बाकी बदमाश फायरिंग करते हुए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।

साल-2004 से गैंग बनाकर कर रहा था वारदात…

एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए बुढ़ाना के सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। मौके से भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। मृतक बदमाश नीलेश कुमार निवासी जनपद बेगूसराय, बिहार की आपराधिक कुंडलियों की जानकारी की गई तो पता चला कि यह बदमाश शुरू से ही मनबढ़ औ अपराधिक प्रवृति का था। साल-2004 से ही अपने गैंग के साथ आपराधिक घटनाओं को करने में संलिप्त हो गया था। उसकी ओर से बरौनी जनपद बेगूसराय, फूलवरिया बिहार और झारखंड राज्य में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी जैसी कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा हैं दर्ज…

नोएडा एसटीएफ यूनिट ने बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बिहार के वांछित गैंगस्टर को मार गिराया गया। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, डकैती, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 17 केस दर्ज थे। एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने आगे बताया कि इस मुठभेड़ के बारे में थाना रतनपुरी, जनपद मुज्जफरनगर पर धारा 307/414 भादवि एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस की ओर से की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000