एसटीएफ टीम ने लग्जरी कार से पकड़ा एक करोड़ का गांजा, तीन तस्करों को भी किया गिरफ्तार

मुरादाबाद। बुधवार को एसटीएफ की टीम ने मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लग्जरी कार से एक करोड़ का गांजा बरामद किया है। टीम ने मौके से तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया। जिसमें दो मुरादाबाद के रहने वाले हैं, जबकि एक बरेली का है। पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा किया। तस्करों ने बताया कि उड़ीसा के कटक से लाकर पूरे मंडल में महंगे दामों पर गांजा को बेचा जाता है। एसटीएफ पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में एसआई राशिद अली की टीम ने बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे थाना मझोला क्षेत्र के पैपटपुरा इलाके से एक लग्जरी कार को चेकिंग के लिए रोका। तीन युवकों ने अपने नाम जुल्फिकाकर अली निवासी फैजनगर बरेली, नरेंद्र कुमार निवासी भोगपुर मिठौनी थाना मझोला व नितिन कुमार निवासी रामेश्वर कालोनी थाना मझोला बताए। कार की तलाशी लेने पर 101 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। शुरुआत में एसटीएफ की टीम को तीनों गुमराह करते रहे। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि बरामद गांजा को उड़ीसा के कटक से दीपक नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए हैं। 27 जनवरी को इसे खरीदकर लाए थे। तभी से नंबर प्लेट बदलकर अलग-अलग स्थानों पर महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। यह भी खुलासा कि 40 किलो कमरूद्दीन निवासी अमरोहा देहात, 10 किलो अरुण कुमार निवासी आदर्श कालोनी को बेच भी दिया है। एसटीएफ की टीम ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

एसटीएफ की कार्रवाई से घेरे में मझोला पुलिस

एसटीएफ की टीम ने बड़े पैमाने पर गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। वह भी दिनदहाड़े। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार भी किया कि वह लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे। पूरे घटनाक्रम को लेकर मझोला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि गांजा तस्कर चौकी स्तर पर मोटी रकम भी हर माह देते हैं। इसी कारण पुलिस की टीम उनकी धरपकड़ की कार्रवाई नहीं करती। जिसके बाद मझोला पुलिस घेरे में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000