घटना स्थल पर मामले की जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशरामपुर रामपुर में डबल मर्डर से हड़कंप, खुले में सो रहे मिस्त्री और चौकीदार की सिर पर वार कर की गई हत्या By Khulasa India News Desk On Dec 16, 2024 258 रामपुर में मिस्त्री और चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात से इलाके में दहशत फैली हुई है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी… बता दें कि सिविल लाइंस क्षेत्र में खुले में सो रहे मिस्त्री और चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिस्त्री का शव दुकान में और चौकीदार का शव करीब 200 मीटर दूर मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे रंजिश या लूट की आशंका जताई जा रही है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराध 258 Share