अजब गजब : दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा बैठी युवती, परिवार को छोड़ मुस्लिम महिला से शादी करने पर अड़ी

यूपी के हाथरस से डेढ़ महीने पहले एक युवती अचानक से लापता हो गई थी। जिसे पुलिस ने नोएडा से बरामद किया है । युवती एक शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती को जब बरामद किया गया तो उसने परिजनों के साथ जाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वो इस मुस्लिम महिला से शादी करना चाहती है। लेकिन काफी समझाइश के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, मुस्लिम महिला बरेली की रहने वाली है। उसकी कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर हाथरस की रहने वाली युवती से दोस्ती हुई। दोनों ने कुछ दिन बात करने के बाद फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। फिर फोन पर दोनों की बातें होने लगीं। मुस्लिम महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वो अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी।

जब हाथरस की युवती से उसकी दोस्ती हुई तो उसे वो काफी पंसद आई. युवती को भी मुस्लिम महिला अच्छी लगने लगी। जल्द ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों जानते थे कि समाज उन्हें साथ रहने नहीं देगा। इसलिए हाथरस की रहने वाली युवती डेढ़ महीने पहले घर में बिना बताए नोएडा आ गई। मुस्लिम महिला पहले से ही यहां दो बच्चों के साथ रह रही थी। दोनों फिर साथ रहने लगे। उधर युवती के परिजनों ने हाथरस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने युवती का पता लगा लिया। फिर बुधवार को पुलिस ने मुस्लिम महिला के घर से युवती को बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया। युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। वे उसे घर ले जाने लगे तो युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। कहा कि वो मुस्लिम महिला से प्यार करती है और इसी से शादी करेगी। मुस्लिम महिला ने भी कहा कि वो भी युवती से उतना ही प्यार करती है। क्योंकि पति से उसे कभी प्यार नहीं मिला जो उसे इस युवती से मिला है। दोनों ही शादी के लिए जिद पर अड़ गए। तब पुलिस ने उन्हें काफी समझाया। काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000