छात्र नेता विशाल मर्डर केस के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर की थी हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में छात्र नेता विशाल सिंह के हत्यारोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। मंगलवार की भोर में पुलिस की आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि विशाल सिंह हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बदमाशों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 दिन पहले शनिवार को ही विशाल सिंह की हत्या चाकुओं से गोदकर कर दी गई थी। जनपद में एक ही जाति से जुड़े लोगों की यह तीसरी हत्या की वारदात थी, जिसके बाद राजनीतिक रंग जोर पकड़ रहा था। सोशल मीडिया एक्स पर भी देवरिया क्षत्रिय नरसंहार ट्रेंड कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा मुहल्ले के निवासी मोहम्मद रजा खान के तौर पर की गई है। उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने विवाद को लेकर शनिवार की रात को चाकुओं से गोदकर विशाल सिंह की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

पुलिस और एसओजी की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी थी। पुलिस इस घटना में शामिल अब अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

निहाल के हत्यारों पर कार्यवाही के लिए सक्रिय था विशाल…

बीते शनिवार की रात को एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र विनीत सिंह को घर से बुलाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी। विशाल का शव रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर मिला था। इस मामले में विशाल के परिजनों ने मुहम्मद राजा खान, फ़ैज़, रैनी निवासी घोसीपुरा थाना शाहपुर एवं विनोद जायसवाल निवासी कौड़ीराम जिला गोरखपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

एक पखवारे पूर्व हुई निहाल सिंह के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए विशाल काफी सक्रिय था। सोमवार को करणी सेवा के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू निहाल के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। करणी सेना के अल्टीमेट के बाद पुलिस अधीक्षक ने एकौना के थानेदार दिलीप कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया।

करणी सेना की चेतावनी के बाद प्रशासन सख्त…

देवरिया जिले में बीते 18 दिनों में 6 हत्याएं हुई है। जिसमें से तीन हत्याएं ठाकुर जाति के लोगों की हुई है। इसमें बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव के प्रधान अजीत उर्फ जड़ी सिंह की हत्या दीपावली की रात कर दी गई थी। छठ पर्व के दिन मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव निवासी निहाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000