गणेश पंडाल में भंडारे के समय छात्र की चाकू से गोदकर की गई हत्या

मध्यप्रदेश के इंदौर में गणेश पंडाल में भंडारे के समय 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या की खबर सामने आई है। आरोपियों ने छात्र के दोस्त पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमले से घायल छात्र का दोस्त अस्पताल में भर्ती है। घटना हीरानगर के पास गौरीनगर इलाके की है। पुलिस ने रात में ही सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरीनगर में रविवार रात गणेश पंडाल में भंडारा चल रहा था। अभिजीत और उसके दोस्त सौरभ का सचिन वर्मा और उसके साथी से झगड़ा हो गया। समिति सदस्यों ने सचिन और उसके साथी को भगा दिया। कुछ देर बाद सचिन 7 अन्य दोस्तों के साथ गौरीनगर आया। अभिजीत और सौरभ को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। एक चाकू अभिजीत के सीने के आर-पार हो गया। हमला करने के बाद बदमाश भाग गए।

अभिजीत (20) और सौरभ को घायल हालत में लोगों ने भंडारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने दोनो को एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अभिजीत ने दम तोड़ दिया। सौरभ की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों और घायल का बयान लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने सचिन वर्मा, मनीष यादव, युवराज यादव, नीरज कोरी, निखिल कोरी, अंकित, अक्षय और अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |     अमेठी पुलिस की गुंडागर्दी,घर में घुसकर महिलाओं से की गाली गलौज, धक्का मुक्की, इंस्पेक्टर भूल गया इंसानियत     |     दामाद के साथ भागी मां तो भड़की बेटी, कहा-घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े     |     हाय रे सास, दामाद के सामने बेटी की आशिक से करवा दी शादी, पत्नी को विदा होते देखता रह गया पति     |     शौहर से परेशान मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, सबीना से बनी सुमन, हिंदू युवक से की शादी     |     UP में बेवफा पत्नियों का खूनी खेल, मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद     |     10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, बिल्डिंग में छिपाया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000