सब इंस्पेक्टर कपिल यादव और सिपाही राहुल वर्मा सस्पेंड.... उत्तरप्रदेशकानपुर नगर यूपी के कानपुर में सब इंस्पेक्टर कपिल यादव और सिपाही राहुल वर्मा सस्पेंड हुए हैं। जाने पूरी वजह By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 1,074 BTC छात्र नितिन त्रिपाठी ट्यूशन पढ़ाते हैं। 23 जनवरी को मोतीझील पर खड़े थे। तभी दो पुलिसवाले आए। नितिन को गाड़ी में डालकर थाने पर ले गए। स्कूटी पुलिसवाला चलाकर लाया। थाने पर नितिन को बताया कि स्कूटी में 500 ग्राम चरस मिली है। रिहाई के बदले 2 लाख रुपए मांगे। नितिन ने करियर बचाने के लिए जुगाड़ करके डेढ़ लाख रुपए दे दिए। फिर वहां से छूटकर शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। एक छात्र को इतने बड़े जुर्म में फंसाने की स्क्रिप्ट लिखने वाले पुलिसकर्मियों को मात्र सस्पेंड करके इतिश्री कर ली गई है। समाचार 1,074 Share