जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की नहीं सुन रहे हैं, उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी, होली के त्योहार पर पचास फीसदी अधिकारी व कर्मचारी जिले से होली मनाने निकल गए, छोड़ा जिला मुख्यालय

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने अवगत कराया था कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिनांक- 16 मार्च, 2024 को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात् आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। इस जनपद हेतु निर्वाचन की अधिसूचना हेतु दिनांक- 29 अप्रैल, 2024 एवं निर्वाचन की तिथि 25 मई निर्धारित कर दी गयी है। उन्होने जनपद प्रतापगढ़ के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वह निर्वाचन से सम्बन्धित सौपे गये समस्त कार्यो को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगें।

मीटिंग में मानते सर आँखों पर आदेश, बाहर निकलते ही आदेश की करते हैं, अवहेलना

जिलाधिकारी की अनुमति के बिना अधिकारी/कर्मचारी न तो मुख्यालय छोड़ेगें और न ही जायेगें, मुख्यालय के बाहर  

डीएम प्रतापगढ़ बहुत कड़े शब्दों में इस बात का निर्देश जारी किया था कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना न तो मुख्यालय छोड़ेगें और न ही मुख्यालय के बाहर जायेगें। यदि किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों में बैठक आदि के सम्बन्ध में मुख्यालय से बाहर जाने की आवश्यकता हो तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही मुख्यालय से बाहर जायेगें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लघंन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त समाचार जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित किया गया था।

डीएम प्रतापगढ़ के आदेश को ठेंगा दिखाकर होली और निर्वाचन जैसे विशेष कार्य की ड्यूटी को नजरंदाज करके होली मनाने अपने-अपने घर पहुँचे 

इतने कड़े शब्दों में जिले के मुखिया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला मुख्यालय छोड़ने के लिए प्रबंधित किया था, परन्तु जिलाधिकारी प्रतापगढ़ का आदेश को ठेंगा दिखाकर जिले में कार्यरत पचास फीसदी अधिकारी व कर्मचारी आज होली के दिन जिला मुख्यालय छोड़कर अपने-अपने घरों के लिए जा चुके हैं। सिर पुलिस विभाग ही होली के त्योहार पर प्रत्येक वर्ष की भाँती अपनी ड्यूटी के प्रति तटस्थ है और अपनी सेवा दे रहा है। वहीं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन का आदेश हवा हवाई साबित हुआ। अब देखना है कि जिले के मुखिया अपने ही आदेश का अनुपालन कराने में हाफ रहे हैं। इसकी जाँच सबसे आसान है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन का लोकेशन निकाल लेने मात्र से आरोपों की पुष्टि हो जायेगी।

अनुशासन सिर्फ और सिर्फ पुलिस महकमें में बचा है, शेष विभाग में अनुशासन तोड़ना ही होता है, पहला लक्ष्य

वहीं सूबे के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली को लेकर पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द करते हुए आदेश जारी किया था कि 22 मार्च से 27 मार्च तक छुट्टियों पर रोक है। यूपी के सभी विभागीय DG, जोनल ADG, रेंज IG सहित सभी पुलिस कमिश्नर एवं जिला कप्तानों को भी निर्देशित किया था कि छुट्टी पर गए हुए सभी लोगों को बुलाने के आदेश दिया दिया था। अतिआवश्यक कार्य होने पर ही पुलिस महकमें के अफसर अधीनस्थों को छुट्टी दें। ये आदेश सिर्फ पुलिस महकमें में ही लागू रहा, शेष अपने मनमानी पर उतारू होकर अपने-अपने घरों को बिना अनुमति लिए जिला मुख्यालय छोड़ कर एक तरह से गायब हो चुके हैं। अब देखना है कि किसके-किसके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाती है ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000