सुल्तानपुर डाॅक्टर हत्याकांड:एक करोड़ रुपए-नौकरी का वादा भूल ग‌ए,डॉक्टर की पत्नी ने ठुकराया 10 लाख का चेक

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी ने गुरुवार को शासन द्वारा भेजे गए 10 लाख के चेक को ठोकर मारते हुए वापस कर दिया है। निशा तिवारी ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय डीएम ने एक करोड़ रुपए, सरकारी नौकरी और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी तक पकड़ा नहीं गया है। अब तक जिला प्रशासन की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं।

दरअसल,बीते 23 सितंबर को डॉक्टर घनश्याम तिवारी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था। मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह फरारी काट रहा है। जिला प्रशासन ने अजय नारायण सिंह पर 50 हजार का इनाम रखा है। वहीं अजय नारायण सिंह की अवैध रूप से बनवाई गई कुछ संपत्तियों पर बुलडोजर भी चला है। शासन के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार लंभुआ पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और सरकार द्वारा 10 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपना चाहा, लेकिन मृतक डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने 10 लाख के चेक को ठोकर मार दी।

निशा तिवारी ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार से पहले डीएम समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने एक करोड़ की सहायता राशि,सरकारी नौकरी, अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया था,लेकिन अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट हूं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हूं।

मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी के परिवार की कुछ मांगें हैं, जिनके पूरे न होने से वह लोग नाराज हैं।परिवार की मांग है कि हत्यारों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए, हत्या में लिप्त सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए, परिवारीजनों को जीवन-यापन हेतु एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए, डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी को समकक्ष नौकरी दी जाए, जिस जमीन पर शहर में डॉक्टर से बैनामा लिया गया था, उस पर साथ-साथ कब्जा दिलाया जाए एवं सुरक्षा हेतु लाइसेंस दिया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000