सुनील राय हत्याकांड; जमीनी विवाद में गोली मारकर की गई थी हत्या, पड़ोसी समेत दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले की स्वाट और कप्तानगंज थाने की पुलिस ने करीब दो माह पूर्व ट्रैक्टर चालक की हत्या का खुलासा शनिवार को कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि जमीनी विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया था।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी हेमराज मीना ने बताया कि बीते वर्ष 29 नवंबर को कप्तानगंज थाना के देवहट्टा गांव निवासी सुनील राय जब ट्रैक्टर से एक व्यक्ति के खेत की जुताई कर रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विवेचना के दौरान तीन लोगों का नाम प्रकाश में आया था। उन्होंने बताया कि जिसके बाद स्वाट और कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियों नितीश राय और मौसम चौहान को मालेपट्टी से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस के साथ-साथ अन्य सामान बरामद किया है।

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीतीश राय का अपने पड़ोसी सुनील कुमार राय उर्फ मुन्ना राय के परिवार से काफी दिनों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अक्सर सुनील हम लोगों को भद्दी-भद्दी गाली देते रहते थे और बेइज्जत करते रहते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब मेरे बाबा रामधारी राय की मृत्यु हुई थी तो सुनील कुमार राय व उनके परिवार के लोगों द्वारा उनके शव को उठाने नहीं दिया जा रहा था, जिससे मेरे व आस पास के गांव में मेरे परिवार की बड़ी बदनामी हुई थी। उस समय कमजोर होने के नाते हमने अपने आप को शान्त कर लिया था।

आरोपी ने बताया कि फिर से मुन्ना राय मेरे घर के सामने से जाने वाले रास्ते में मिट्टी पटवा दिये थे, जिससे मेरे व उनके घर से विवाद हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर मैंने और पिता ने हत्या का प्लान बनाया था. जिसके बाद अपने मित्र मौसम चौहान को पैसों का लालच देकर अपने साथ प्लान में शामिल किया था। योजना के तहत पहले 22 नवंबर को हत्या करनी थी, लेकिन मौका नहीं मिला। जिसके बाद 29 नवम्बर 2024 को अपने दोस्त मौसम चौहान को फोन करके बुलाया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मौसम बड़सरा खालसा गांव में आकर मिला, वहां पर मेरे पिता भी मौजूद थे। जिसके बाद हम लोग खालिसपुर फार्म हाउस के पास स्थित पुलिया पर पहुंचे।

एसपी हेमराज मीणा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो-तीन घंटे तक सुनील राय के ट्रैक्टर की रेकी करता रहा। मौसम चौहान पुलिया के पास मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। आरोपी नीतीश राय पैदल ही भरा हुआ तमंचा लेकर तथा चेहरे पर मास्क लगाकर मुन्ना राय की हत्या करने के लिये नाले के किनारे किनारे नवली गांव के सामने पहुंचा. शाम होने वाली थी कि लगभग आधा घंटे तक, वह वहीं छुपा रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मुन्ना राय खेत की जुताई कर रहे थे, जैसे ही मेरे सामने पहुंचे गोली चला दी। मुन्ना राय के सीने मे गोली लगी और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गये। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल के सिम को वहीं तोड़कर फेंक दिया और अपने पहने हुए कपड़े को भी जला दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000