गैर संबंधो के शक में पति ने बांके से काट कर की पत्नी की हत्या,देर रात थाना पहुंचकर हत्यारोपी पति ने किया सरेंडर

अवैध संबंधों के शक में दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक सरफिरे पति ने अपनी पत्नी की बांके से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह स्वयं थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। हत्यारोपी की सूचना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी आसिफ ने लगभग पांच साल पूर्व श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के नेवरिया निवासी रेशमा (33) के साथ निकाह किया था। वह रेशमा के साथ किराए पर कमरा लेकर दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक में रहता था।

बीते कुछ महीनों से आसिफ को रेशमा पर आशनाई का शक था। उसे शक था, कि रेशमा उसे धोखा दे रही है और उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध है जिसको लेकर शनिवार की रात आरिफ ने सोते समय रेशमा पर लोहे की पाइप से वार कर दिया।इसके बाद बेहोशी की हालत में उसने बांके से उसका गला काट दिया। पत्नी की हत्या के बाद वह स्वयं दरगाह थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। आरिफ की बात सुनकर सभी पुलिसकर्मी सन्न रह गए और तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरिफ को पत्नी पर शक था। रेशमा फोन पर किसी से बात कर रही थी, जिसको लेकर उसने हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पति की मौत पर आरिफ से की थी दूसरी शादी, पहले पति से हैं दो बच्चे…

मृतक रेशमा ने आरिफ से दूसरा निकाह किया था। रेशमा की मां श्रावस्ती जिले के नेवरिया निवासी कनीजा व पिता अली शाह ने बताया कि रेशमा के पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी उजली(7) व बेटा असलम (6) साल का है। पति की मौत के बाद बच्चों की देखरेख के लिए रेशमा ने आरिफ से निकाह किया था। दोनों ने बताया कि निकाह के बाद से दोनों के संबंध बहुत अच्छे थे।
उन्होंने बताया कि आरिफ, रेशमा और बच्चों के साथ कानपुर चला गया था और वहीं रहता था लेकिन पांच दिन पूर्व वह परिवार समेत वापस आ गया और नूरुद्दीन चक में किराए पर कमरा लेकर रहता था। दोनों ने बताया कि आरिफ के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था।

मकान स्वामी बोले, खुशी-खुशी 12 बजे तक जगे थे दोनों, नहीं हुआ शक…

रेशमा और आरिफ जिस मकान में रहते थे उसकी मकान स्वामी नाजमा व राहुल ने बताया कि शनिवार को दोनों खुश थे। आरिफ मछली लेकर आया था और दोनों रात 12 बजे तक जग रहे थे। दोनों ने बताया कि उन लोगों को लड़ाई झगड़े की कोई आवाज नहीं आई। जब देर रात घर पर पुलिस पहुंची तब उन लोगों को रेशमा की हत्या की जानकारी हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000