मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका,मां-बाप ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

गोरखपुर जिले के भलुआन गांव में रविवार की सुबह डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता सोनू सोनकर बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। मृत घोषित होने पर पुलिस को फोन कर बच्चे की हत्या की सूचना दी। बाद में सोनू की पत्नी भी पहुंच गई। दंपती पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। उधर, पोस्टमार्टम में जहर से मौत की आशंका जताते हुए विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है।

पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी करते हैं। बच्चे को भी बुरी तरह से पीटते थे। कुछ का कहना है कि शनिवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रात को सोनू अपने बच्चे को लेकर घर से भाग गया था। जानकारी के मुताबिक, गगहा के कड़हाचक गांव के मूल निवासी सोनू सोनकर (32) की शादी भलुआन की मुस्कान (28) से वर्ष 2019 में हुई थी।

बेटे कार्तिकेय के जन्म के बाद से सोनू पत्नी और बच्चे के साथ अपनी ससुराल जगदीशपुर भलुवान में रहता है। बताया जाता है कि सोनू के शराब पीने की आदत की वजह से पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता है। यही वजह है कि बच्चे की मौत के बाद से गांव में तरह-तरह की बातें की जा रही हैंलोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी करते हैं।

बच्चे को भी बुरी तरह से पीटते थे। कुछ का कहना है कि शनिवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रात को सोनू अपने बच्चे को लेकर घर से भाग गया था। हालांकि, सोनू और उसकी पत्नी मुस्कान का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने रंजिश के तहत बच्चे की हत्या की है।मुस्कान का कहना है कि शनिवार रात को बच्चा उसके बगल में सोया था। सुबह उठने पर जब वह नहीं मिला तो उसे ढूंढने लगे।

गांव के बगीचे में बच्चे का शव मिला। मां का कहना है कि बेहोश समझकर बच्चे को लेकर वह पति के साथ गगहा सीएचसी गई थी। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर घटना की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सक्रिय रहती तो बच सकती थी बच्चे की जान…

बच्चे की मां मुस्कान का कहना है कि पांच दिन पहले भलुआन में पड़ोसियों से जान का खतरा होने की शिकायत लेकर वह गगहा थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसे विवाद होने पर 112 नंबर पर फोन करने की बात कह कर घर भेज दिया। हालांकि, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने इस आरोप को निराधार बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000