अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन विदाई के दौरान रास्ते में पति की कार रुकवाकर प्रेमी संग बाइक से हुई फरार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दुल्हन ने शादी के बाद बड़ा कांड कर दिया। अग्नी को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली दुल्हन महज तीन घंटे बाद ही विदाई के दौरान पति की कार रुकवाकर प्रेमी संग बाइक से फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हे के होश उड़ गए, लेकिन उसने हार नहीं मानी। दूल्हे ने शोरगुल कर बाइक का पीछा किया। लोगों के एकत्र हो जाने पर दुल्हन बाइक से उतर गई, जबकि प्रेमी वहां से फरार हो गया। मामला यहां का है। उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की बरात आगरा के बमरौली क्षेत्र से आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के साथ सुबह करीब छह बजे विदा हो गई। दुल्हा परिजनों के साथ कार से दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। दुल्हा दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची, तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा लिया।

दुल्हन कार से उतरी, तभी पीछे से फिल्मी अंदाज में आए उसके प्रेमी के साथ वह बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दुल्हा और उसके परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दुल्हे ने पीछा कर कुछ दूरी पर दुल्हन को तो पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी मौके से भाग गया। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुल्हन और दुल्हा के साथ उसके परिजनों को थाने ले आई। इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने आ गए। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। दुल्हन और दुल्हा भी थाने में मौजूद थे। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000