छात्रा से टीचर को हुआ प्यार, भगाकर की शादी,आरोपी टीचर को पुलिस ने 16 साल बाद हरियाणा से किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी युवक को हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक 2008 से फरार चल रहा था वह टीचर था। वह अपनी ही नाबालिग छात्रा से दिल लगा बैठा आखिरकार प्यार इतना परवान चढ़ गया, कि वह उसे बहला फुसलाकर फरार हो गया। तभी से इसके खिलाफ थाना मसूरी में मुकदमा लिखा हुआ था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी। लेकिन यह अपनी पहचान बदलकर जगह-जगह रह रहा था और अब यह 16 साल बाद पुलिस के हत्ते चढ़ गया।

छात्र को भगाकर ले जाने वाला 16 साल बाद गिरफ्तार…

जानकारी के मुताबिक मसूरी क्षेत्र में युसूफ नाम का एक युवक बच्चों को पढ़ाता था।जिन बच्चों को पढ़ाता था उनमें से ही एक छात्रा से वह प्यार कर बैठा और 2008 में वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। छात्र के घर वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी तहरीर थाना मसूरी में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उस पर पुलिस ने 2018 में 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया। उसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया इसके बाद उसे पर इनाम बढ़कर 50 हज़ार रूपये कर दिया गया। बहरहाल अब उसे पुलिस ने नूह हरियाणा से ढूंढ निकाला।

पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था आरोपी…

गिरफ्तार किए गए युसूफ नाम के युवक ने बताया कि जब वह छात्र को यहां से लेकर गया तो उसने उससे शादी कर ली और वह अपना नाम पता बदलकर अपनी पहचान छुपाते हुए जगह-जगह वह रहता रहा इस बीच तीन बच्चे भी हो गए। बार-बार वह जब ठिकाना बदलता रहा तो इसलिए पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई। तभी से लगातार इसकी पुलिस तलाश करती रही लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब होता रहा।

18 में 2024 में 50 हजार का इनाम किया गया घोषित…

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी यूसुफ 2008 से फरार चल रहा था। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। हमारी टीम ने उसे ट्रैक करके गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 18 मई 2024 को 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया । उन्होंने बताया कि यूसुफ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार अपनी पहचान बदली और अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया का इस्तेमाल कर उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

तीन बच्चों के साथ रह रहे थे दोनों…

वहीं दूसरी तरफ महिला ने पुलिस को बताया कि उसके अब तक तीन बच्चे हैं। जिनके साथ वह गुजर बसर कर रही थी। इस दौरान वह दूसरे धर्म की होने के बाद भी पढ़ती थी और छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना परिवार चल रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000