शादी के दस दिन बाद ही फंदे से लटका मिला भाजयुमो नेता का शव, हत्या का आरोप

शादी के दस दिन बाद ही भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी का शव संदिग्ध रूप से फंदे से लटका मिला। घटना के पीछे ग्राम प्रधान पुत्री संग प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है। इस मामले में परिजनों ने ग्राम प्रधान व उनकी पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते परिजनों ने गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निहाली शुक्लन पुरवा गांव निवासी सत्यम मिश्रा 25 पुत्र स्व.ओम प्रकाश मिश्र शनिवार देर रात पत्नी से कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो चिंतित पत्नी ने परिजनों को बताया। इस पर परिजनों ने सत्यम की तलाश शुरु कर दी। इसी बीच घर के पास रखे छप्पर के अंदर बल्ली में गमछे के फंदे से सत्यम का शव लटकता मिला। यह नजारा देख सभी के होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों का मजमा लग गया।

मृतक के चाचा अमित कुमार मिश्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि मृतक सत्यम मिश्र की 14 मई को ही शादी हुई थी। घटना के बाद से उसकी पत्नी शालिनी सदमे में है। मृतक भाजपा युवा मोर्चा का देवीगंज मंडल मंत्री भी था। उधर मृतक के चाचा अमित कुमार ने कोतवाली पुलिस में दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान आशीष मिश्र और उनकी पत्नी भावना पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा कि मृतक सत्यम का ग्राम प्रधान पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वहीं फेसबुक पर सत्यम व उसकी प्रेमिका के एक साथ कई वीडियो भी पोस्ट किए गए थे। यह सब देखकर ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से सत्यम को धमकी भी दी गई थी। उधर पोस्टमार्टम के बाद घर लौट रहे परिजनों ने मोहम्मदपुर चौराहा पर शव रखकर प्रदर्शन का प्रयास किया पर पुलिस के रहते यह संभव न हो सका। आखिरकार परिजनों ने गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस बल तैनात है।

दो लोगों ने की खुदकुशी 

संदिग्ध परिस्थतियों में एक युवक समेत दो लोगों के शव का फंदे से लटकता मिला।  टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी 19 वर्षीय हितेंद्र सिंह पुत्र स्व सत्येन्द्र सिंह का शव रविवार सुबह घर में पंखे के हुक से फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा कि हितेंद्र की मां बिट्टो सिंह कुछ दिन पहले ही बहराइच रिश्तेदारी में शादी में गई थीं। कुछ समय सब ठीक ठाक रहा लेकिन दो दिन तक उनकी बेटे से बात नहीं हो सकी, क्योंकि हितेन्द्र काल रिसीव नहीं कर रहा था। इससे घबराई मां ने अपने भाई को हालचाल जानने को भेजा। रविवार सुबह जब हितेन्द्र के मामा घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था, खिड़की से झांक कर देखा तो हितेंद्र का शव लटका मिला।

यह देख उनके होश उड़ गए। घर से आ रही बदबू से आभास हुआ कि शव करीब दो दिन पुराना है। मौके पर बड़ी संख्या में पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बिट्टो सिंह बार-बार बेहोश हुई जा रही, वहीं गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली निवासी रामकैलाश उम्र 40 वर्ष शनिवार शाम खाना खाकर छत पर सोने गया था। सुबह जब उसका बेटा छत पर पहुंचा तो देखा कि छत से सटे नीम के पेड़ की डाल में उसका शव गमछे से लटका हुआ है। यह देख परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मित्तई अखिलेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000