शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार

अलीगंज रोड स्थित कंसुरी गांव के पास बाइक सवार युवक बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में गांव कंसुरी के पास बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जैथरा में किसी रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। 18 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

गांव खड़ौआ निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि रविवार की शाम बेटा कुलदीप (31) बाइक से जैथरा में किसी रिश्तेदार के बीमार बालक को छोड़ने गया था। वहां से देर शाम घर लौट रहा था। जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर अलीगंज रोड स्थित कंसुरी गांव के पास पहुंचा, बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन के सूचित करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला पहुंचाया।

परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। परिजन में चीख-पुकार मच गई। दिनेश ने बताया कि मात्र 18 दिन पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है और पुत्रवधू व अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी बताया कि बेटा हेलमेट नहीं लगाया था। लगाए होता तो शायद जान बच जाती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000