आठ साल से फरार चल रहा बस लूट कांड का आरोपित गिरफ्तार, रिश्तेदारी में आया तो एसटीएफ ने दबोचा

संभल। 8 वर्ष पहले तीर्थ यात्रियों की बस में हुई लूट की घटना का आरोपित सरफराज गिरफ्तार हुआ है, उसे मेरठ एसटीएफ ने धर दबोचा है। आरोपित पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि आरोपित फरार होने के बाद नाम बदलकर 8 वर्षों से मेरठ में रह रहा था। आरोपित बहजोई अपने रिश्तेदारी में आया था। जिसकी सूचना मिलने पर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है।

बहजोई के काली मंदिर से 1 मार्च 2016 में अयोध्या चित्रकूट सहित कई तीर्थ स्थान पर बस गई थी। जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे। जैसे ही बस से 24 मार्च को यात्री अपने घर वापस लौट रहे थे तो उनकी बस को एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने इस्लामनगर बहजोई मार्ग स्थित गांव वहापुर मिर्जापुर के बीच रोक लिया था। जिसमें आधा दर्जन बदमाश बस में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने सबसे पहले बस के चालक और हेल्पर को तमंचे की नोक पर लेकर बस को रुकवा लिया था। बस में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट की थी।

जिसमें आठ लोगों से 15 मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण के अलावा 1 लाख से अधिक की लूटपाट की थी। इसका विरोध करने पर लोगों के साथ तमंचे से मारपीट भी की थी। पुलिस ने लूट का खुलासा कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। इस घटना में 8 वर्षों से सरफराज फरार चल रहा था। जिस पर संभल पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित कर रखा था। वह हिमायूंनगर थाना लिसाड़ी जनपद मेरठ का रहने वाला है। शनिवार को एसटीएफ मेरठ तथा बहजोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25000 के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। यह मेरठ में नाम बदलकर सलीम उर्फ शहाबुद्दीन की पहचान से रह रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000