सीतापुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर डाली। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना रामपुर-मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक रूप से कमजोर था।

उसे शराब पीने की लत थी। उसने अपने ही घर के पांच सदस्यों की हत्या की। फिर खुद को गोरी मार ली। पहले अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या की। फिर खुद सुसाइड किया। मृतकों में खुद अनुराग, उसकी 65 साल की मां सावित्री, 40 साल की बीवी और तीन बच्चे (उम्र 12, 9 और 6 साल) शामिल हैं।अनुराग ने अल सुबह इस वारदात को अंजाम दिया। घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

नशे का आदी था युवक

पुलिस की मानें तो पड़ोसियों ने बताया कि अनुराग नशे का आदी था । परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद सुबह पांच बजे अनुराग ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। उधर, घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस घर के आसपास किसी को आने नहीं दे रही।

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। कोरबा पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक, जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी ।तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल इस मामले में भी जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000