‘कश्मीर में जेहादियों की मौत का लेना है बदला’,रेलवे स्टेशन को पांच बार मिल चुकी उड़ाने की धमकी

आतंकी डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद कुछ संदिग्ध खुफिया एजेंसियों की रडार पर हैं। वर्ष 2017 से अब तक सहारनपुर को पांच बार उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। आखिरी बार 26 अक्तूबर 2023 में धमकी मिली थी। इससे पहले वर्ष 2017 व 2022 में एक-एक बार और 2018 में दो बार धमकी भरे पत्र मिले थे। आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा का जिक्र किया गया था। 26 अक्तूबर 2023 को हरियाणा के यमुनानगर में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला था। यह पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा की तरफ से भेजा गया था। पत्र में कहा गया था कि ऐ खुदा मुझे माफ कर हमें। जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे जेहादियों के मौत का बदला जरूर लेंगे हम।

उसमें कहा था कि 13 नवंबर को सहारनपुर, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, चंडीगढ़, भिवानी, मेरठ, गाजियाबाद सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। दीपावली पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलने से रेलवे पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। इससे पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन को आठ सितंबर 2017, छह जून 2018, 27 सितंबर 2018 और 25 अप्रैल 2022 में उड़ाने की धमकी दी गई थी। आतंकी डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद फिर से आतंकी गतिविधियों को लेकर सहारनपुर सुर्खियों में है। क्योंकि पूर्व में आतंकी संगठन से जुड़े कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं।
 डाक के माध्यम से भेजे गए थे पत्र
जितने भी धमकी पत्र भेजे गए थे, वह सब अधिकांश डाक के जरिए आए थे। पत्र में नाम नहीं होता था। वर्ष 2017 में स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर एक करोड़ रुपये मांगने और खतौली जैसी ट्रेन हादसे कराने की धमकी दी गई थी। इस मामले में जीआरपी ने मुख्य आरोपी असगर निवासी शामली को गिरफ्तार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000